किसान खेती में नवाचार अपनाएं, सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं- कलेक्टर सैन, लाडनूं के बाकलिया में कृषि विभाग की रात्रि चौपाल का आयोजन, जिला कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

किसान खेती में नवाचार अपनाएं, सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं- कलेक्टर सैन,

लाडनूं के बाकलिया में कृषि विभाग की रात्रि चौपाल का आयोजन, जिला कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड क्षेत्र के बाकलिया गांव में ग्राम पंचायत स्तरीय रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर पुखराज सैन भी सम्मिलित हुए। इस कृषि विभाग की रात्रि चौपाल की अध्यक्षता जिला कलक्टर पुखराज सैन ने की। ग्राम पंचायत बाकलिया में मंगलवार को आयोजित इस रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने किसानों व ग्रामीणों को जैविक खेती से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और कृषि में नवाचार को अपनाने के बारे में सुझाव दिए। साथ ही उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। कलक्टर सैन ने कृषि विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने व योजनाओं के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को जैविक व प्राकृतिक खेती से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार, कृषि अधिकारी रमेश बेनिवाल सहित संबंधित कार्मिक एवं ग्रामीण सहित अन्य उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

शहर चुनें

Follow Us Now