लाडनूं तहसील में मनाया शहीद दिवस, महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं तहसील में मनाया शहीद दिवस, महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि 

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां तहसील परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार अनिरुद्ध देव पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, शांति, स्वतंत्रता और मानवता के आदर्शों का प्रतीक रहा। अफ्रीका से भारत तक उनका संघर्ष, संकल्प और विराट व्यक्तित्व सबके लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में कार्यालय तहसील स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर पूरे स्टाफ सदस्यों ने गांधी को याद किया। कार्यक्रम में उपखण्ड कार्यालय एवं तहसील कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने गांधी को याद किया।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now