किसान नेता दुर्गाराम खीचड़ के खेत से चोर केबल काट कर ले गए, किसानों ने जताया बढ़ती चोरियों पर गहरा रोष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

किसान नेता दुर्गाराम खीचड़ के खेत से चोर केबल काट कर ले गए, किसानों ने जताया बढ़ती चोरियों पर गहरा रोष

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के निम्बीजोधां, दुजार व लाडनूं शहरी क्षेत्र के आसपास पिछले डेढ़ महीने से लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश नहीं लगने से किसानों में गहरा रोष व्याप्त है। यहां चोरियों का अबतक कोई खुलासा नहीं होने से परेशान किसानों ने लाडनूं पुलिस थाने पहुंचकर चोरों को पकड़ने व चोरियों का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। किसान दुर्गाराम खीचड़, युवा नेता विकास बुरड़क, पन्नालाल भामू आदि ने बताया कि अज्ञात चोर दुर्गाराम खीचड़ के दुजार गांव स्थित खेत से बूस्टर, मशीन और केबल चुरा कर ले गए। जब किसान अपने खेत में फसलों को पानी देने के लिए पहुंचे तो पता चला कि बूस्टर, मशीन और केबल गायब है। इसी तरह निम्बी जोधां क्षेत्र के खेतों में भी फव्वारे, पाईप सहित अन्य सिंचाई उपकरणों की करीब दो दर्जन चोरियां हो चुकी है, मगर उनका खुलासा नहीं होने से आमजन में गुस्सा है।

यह दी गई पुलिस को केबल चोरी की रिपोर्ट

दुर्गाराम खीचड़ (52) पुत्र देवाराम जाट निवासी निम्बी जोधां ने पुलिस थाना लाडनूं को रिपोर्ट देकर बताया है कि ग्राम दुजार की सरहद में उसकी पत्नी इन्द्रा देवी की खातेदारीसुदा खेत है, जिसमें ट्यूबवैल बना हुआ है। यहां से 28 जनवरी को रात्रि में अज्ञात चोर विद्युत सप्लाई कां तार (केबल) काटकर चुराकर ले गये। वह अगले दिन 29 जनवरी को शाम को फसल में पानी देने पहुंचा, तब इस चोरी के बारे में उसे पता चला। उसकी लगभग 600 फुट लम्बी विद्युत केबल चोरी हुई है, जिसकी कीमती 180 रूपये प्रति वर्गफुट की है। केबल की तलाश अपने स्तर पर की, लेकिन चोर के बारे में पता नहीं चल पाया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now