बच्चों को शिक्षा देने से बड़ी कोई खुशी नहीं होती- संतोष, शिक्षिका संतोष देवी सोनी को समारोह पूर्वक दी गई विदाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बच्चों को शिक्षा देने से बड़ी कोई खुशी नहीं होती- संतोष,

शिक्षिका संतोष देवी सोनी को समारोह पूर्वक दी गई विदाई

अबू बकर बल्खी। लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 (मगरा बास) में कार्यरत शिक्षिका संतोषदेवी सोनी का सेवाकाल पूर्ण होने पर हुए उनके रिटायरमेंट के अवसर पर विद्यालय स्टाफ द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक भंवरदान ने बताया कि बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के प्रति इनका जितना समर्पण भाव था, उतना ही सबके प्रति व्यवहार भी इनका मधुर रहा है। शिक्षिका संतोषदेवी ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सूपका में थर्ड ग्रेड अध्यापक पद पर उनको पहली ज्वॉइनिंग मिली थी। इसके बाद निरंतर 18 सालों तक लाडनू के इसी विद्यालय में रहते हुए अध्यापन कार्य करवाया है। कभी किसी से दुर्व्यवहार एवं भेदभाव नहीं किया। बच्चों को शिक्षा प्रदान करने से बड़ी कोई अन्य खुशी नहीं होती। इस अवसर पर स्टाफ द्वारा अध्यापिका संतोष देवी का माल्यार्पण कर एवं उपहार भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक भंवर दान गढ़वी, अध्यापक जितेंद्र सिंह चौहान, अध्यापिका सुनीता शर्मा, कृष्णा कंवर, पीटीआई मीना सहित स्वयंसेवक अध्यापक आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now