अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां डाबड़ी रोड पर अपनी बाइक लेकर आ रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को रात्रि में डाबड़ी गांव से लाडनूं आ रहे सुमेरमल राइका निवासी जनता कालोनी लाडनूं की बाइक को रामदेव मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर ठोंक दी। सुमेर मल को तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा से यहां राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को मृतक करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई के बेटे मांगीलाल पुत्र भवराराम राइका निवासी श्यामपुरा ने दी है। रिपोर्ट में बताया है कि 23 फरवरी को उसके काका सुमेरमल राइका मोटरसाईकिल से डाबड़ी से लाडनूं आ रहे थे कि सांय के करीब 6.30 बजे सामने से आ रहे किसी तेज गति व लापरवाही से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सुमेरमल की मौत हो गई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now