घर में संदिग्धावस्था में अचेत मिला युवक मृत घोषित, आत्महत्या का संदेह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

घर में संदिग्धावस्था में अचेत मिला युवक मृत घोषित, आत्महत्या का संदेह

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां दयानन्द काॅलोनी में एक युवक अपने ही घर में कमरे में अचेतावस्था में मिला, जिसे तत्काल लेकर परिजन यहां राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को प्रातःकाल हुई इस घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक युवक अभिषेक 24 साल का है और गोपाल बागड़ी माली का पुत्र बताया गया है। मृतक युवक के पिता खाने-कमाने के लिए जापान गये हुए है तथा उसकी माता प्रयागराज गई हुई थी। घर में मृतक के दादा-दादी और एक छोटा भाई था। मृतक के शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है, जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में करवाया जाएगा। सोमवार को कोई परिजन नहीं पहुंचने से पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now