बीमार और दुर्घटनाग्रस्त गायों को नागौर तक निशुल्क पहुंचाने का लिया जिम्मा, अब रूण और इदोकली गांवो में ऐसे गोवंशो को निशुल्क पहुंचाएंगे मंगलाराम जावा।

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बीमार और दुर्घटनाग्रस्त गायों को नागौर तक निशुल्क पहुंचाने का लिया जिम्मा, अब रूण और इदोकली गांवो में ऐसे गोवंशो को निशुल्क पहुंचाएंगे मंगलाराम जावा।
मूण्डवा (न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। निकटवर्ती गांव रूण और इदोकली में दुर्घटनाग्रस्त बीमार गायों को नागौर गो चिकित्सालय तक पहुंचाने के लिए पशु प्रेमियों को अब एंबुलेंस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मादाराम डूकिया, अब्दुल रशीद गोरी और मेहराम गोलिया ने बताया दुर्घटनाग्रस्त और बीमार गायों को अपने वाहन से नागौर तक पहुंचाने की घोषणा गांव रूण के पर्यावरण प्रेमी मंगलाराम जावा की ओर से पिछले सप्ताह भोमियासा महाराज के मेले में की गई थी और इसी घोषणा को मदैनजर रखते हुए जावा ने सोमवार को दो गायों को निशुल्क नागौर तक पहुंचाया, उन्होंने बताया कि इन दोनों गांवो में निशुल्क गोवंश को नागौर पहुंचाने की शुरुआत कर दी गई हैं। गौरतलब है कि पिछले 3 सालों से पर्यावरण प्रेमी मंगलाराम जावा अब तक निशुल्क 1500 से ज्यादा पेड़ पौधे वितरित कर चुके हैं तथा जहां पर पौधरोपण होता है वहां पर वापस जाकर निरीक्षण भी करते हैं। पर्यावरण प्रेमी की अब गोवंश के प्रति ऐसी नई पहल करने पर विशेषकर गो प्रेमियों और ग्रामीणों में खुशी की लहर हैं। सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त गायों को इनकी गाड़ी में ले जाते समय कई गो प्रेमी उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

रास्ते पर जबरन कब्जे को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने किया मां-बेटे को बुरी तरह घायल, पिटाई के साथ किया घर पर पथराव, घायलों को बनाया उनके ही घर में बंधक, मौके पर लाडनूं पुलिस ने आकर छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

शहर चुनें

Follow Us Now