डीडवाना-कुचामन जिले के 8 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में कुल 2,87,521 मतदाता करेंगे मतदान, लाडनूं के 45 वार्डों के लिए 56 मतदान केंद्रों में कुल 52,388 मतदाता करेंगे मतदान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना-कुचामन जिले के 8 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में कुल 2,87,521 मतदाता करेंगे मतदान,

लाडनूं के 45 वार्डों के लिए 56 मतदान केंद्रों में कुल 52,388 मतदाता करेंगे मतदान

लाडनूं (kalamkala.in)। आगामी नगरीय निकाय चुनावों में डीडवाना-कुचामन जिले के कुल 8 शहरी निकायों में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 87 हजार 521 है। इनमें 1 लाख 47 हजार 391 पुरुष, 1 लाख 40 हजार 124 महिला और 6 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिले के सभी 8 शहरी निकायों में सुचारू मतदान के लिए कुल 285 वार्ड और 333 मतदान केंद्र (पोलिंग स्टेशन) बनाए गए हैं। निर्वाचन विभाग ने सभी नागरिकों से मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करने की अपील की है।

डीडवाना में 43,831 और खाटू खुर्द में 9,143 मतदाता

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि के अनुसार जिले के निकायवार मतदाताओं और वार्डों की स्थिति के अनुसार डीडवाना (नगर परिषद) के लिए कुल 40 वार्डों और 40 मतदान केंद्रों के साथ कुल 43 हजार 831 मतदाता हैं, जिनमें 22 हजार 458 पुरुष और 21 हजार 373 महिला मतदाता शामिल हैं।
खाटू खुर्द (नगर पालिका) के लिए कुल 20 वार्डों और 20 मतदान केंद्रों में कुल 9 हजार 143 मतदाता हैं, जिनमें 4 हजार 676 पुरुष और 4 हजार 467 महिला मतदाता पंजीकृत हैं।

मकराना में 85,617, बोरावड़ में 18,820 और परबतसर में 12,120 मतदाता

मकराना (नगर परिषद) के लिए जिले में सबसे अधिक 60 वार्डों और 89 मतदान केंद्रों के साथ यहां कुल 85 हजार 617 मतदाता हैं, जिनमें 44 हजार 459 पुरुष और 41 हजार 158 महिला मतदाता हैं।बोरावड़ (नगर पालिका) के लिए कुल 25 वार्डों और 25 मतदान केंद्रों में कुल 18 हजार 820 मतदाता हैं, जिनमें 9 हजार 633 पुरुष एवं 9 हजार 187 महिला मतदाता हैं।
परबतसर (नगर पालिका) के कुल 25 वार्डों और 25 मतदान केंद्रों में कुल 12 हजार 120 मतदाता हैं, इनमें पुरुष 6 हजार 056 व महिला मतदाता 6 हजार 061 हैं। यहां सबसे अधिक 3 ट्रांसजेंडर मतदाता पंजीकृत हैं।

नावां में 16,562 और कुचामन में 49, 040 मतदाता

नावां (नगर पालिका) के कुल 25 वार्डों और 25 मतदान केंद्रों के साथ कुल 16 हजार 562 मतदाता हैं, इनमें पुरुष 8 हजार 498 और महिला 8 हजार 063 हैं। यहां 1 ट्रांसजेंडर मतदाता भी शामिल है।
कुचामन सिटी (नगर परिषद) के कुल 45 वार्डों और 53 मतदान केंद्रों के साथ कुल 49 हजार 040 मतदाता हैं। इनमें 24 हजार 910 पुरुष और 24 हजार 129 महिला मतदाताओं के साथ 1 ट्रांसजेंडर मतदाता है।

लाडनूं में कुल 55,388 मतदाता

लाडनूं (नगर पालिका) के कुल 45 वार्डों और 56 मतदान केंद्रों में कुल 52 हजार 388 मतदाता दर्ज हैं, जिसमें से पुरुष मतदाता 26 हजार 701 व महिला मतदाता 25 हजार 686 तथा 1 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now