उज्जैन, सांवरिया सेठ आदि धार्मिक स्थलों की यात्रा-दर्शन कर लौटे यात्रियों का कमल चौक में किया गया भावभीना स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उज्जैन, सांवरिया सेठ आदि धार्मिक स्थलों की यात्रा-दर्शन कर लौटे यात्रियों का कमल चौक में किया गया भावभीना स्वागत

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं से उज्जैन, ओंकारेश्वर, सांवरिया सेठ, नाथद्वारा आदि विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के बाद लौटी तीर्थयात्रा बस के यहां कमल चौक पहुंचने पर सतर्कता समिति सदस्या सुमित्रा आर्य व सुमन पंवार के नेतृत्व में सभी तीर्थयात्रियों का माल्यार्पण करके भावभीना स्वागत किया गया। यह बस लाडनूं के कमल चौक से ही सावन के पहले सोमवार पर 40 यात्रियों को लेकर रवाना की गई थी। सुजला ट्रेवल्स की ओर से संचालित तीर्थयात्रियों की इस बस को समाजसेवी अभिलाष पंवार की देखरेख में सभी तीर्थस्थलों पर समस्त तरह की सुविधाओ के साथ गई थी। सुजला ट्रेवल्स के संचालक अभिलाष पंवार ने बताया कि तीर्थयात्रा के दौरान सभी यात्रियों को उज्जैन, ओंकारेश्वर, सांवरिया सेठ व नाथद्वारा के साथ ही अन्य विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करवाया गया। सभी यात्री 4 दिन और 5 रात का सफर करके वापस लौटे हैं। यात्रियों ने बताया कि उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, कालभैरव मंदिर, संदीपनी आश्रम, उज्जैन कॉरिडोर आदि के दर्शनों से उन्हें अभूतपूर्व आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई। इसी प्रकार ओंकारेश्वर मंदिर, मंगलेश्वर मंदिर व गोदावरी नदी के दर्शन भी शांतिदायक रहे। सांवरिया सेठ और नाथद्वारा में उन्होंने अलौकिकता महसूस की। यात्रा संचालक अभिलाष पंवार द्वारा यात्रा के दौरान सभी स्थानों पर उनके खाने- पीने, रहने की सभी सुविधाएं बेहतर उपलब्ध करवाई गई। नि. पार्षद सुमित्रा आर्य व सुमन पंवार ने अभिलाष पंवार सहित सभी महिला-पुरुष यात्रियों का उनके सकुशल वापस लौटने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपडेट न्यूज- दो बीघा जमीन को लेकर विवाद में लाठियां बरसीं, जमालपुरा में ताले तोड़ कर घुसे बदमाशों ने मचाया हुडदंग, दो से अधिक हुए घायल, मौके पर पहुंची लाडनूं पुलिस ने हालात पर काबू पाया, मौके से 8 वाहनों को किया जब्त, जमीन पर तैनात हुई पुलिस, कार्रवाई जारी 

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now