मोहब्बत जुबान से कही बात नहीं, दिल से हुई दुआ और नेक अमल से साबित होती है- मदनी, लाडनूं के शहरिया बास में जमीयत अहले-हदीस द्वारा इस्लाहे-समाज कॉन्फ्रेंस का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मोहब्बत जुबान से कही बात नहीं, दिल से हुई दुआ और नेक अमल से साबित होती है- मदनी,

लाडनूं के शहरिया बास में जमीयत अहले-हदीस द्वारा इस्लाहे-समाज कॉन्फ्रेंस का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां शहरिया बास स्थित हुसैनखानियों की बाड़ी में जमीयत अहले-हदीस के तत्वावधान में सोमवार को ईशा की नमाज के बाद इस्लाहे समाज कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए शेख अब्दुस्सलाम मदनी ने सीरतुन नबी व मोहब्बत-ए-रसूल विषय पर तकरीर की। मदनी ने कहा कि नबी से सच्ची मोहब्बत का मतलब है कि उनके प्रति अकीदत और एताअत (आस्था व अनुसरण) दोनों ही हो, केवल अकीदत रहने और उनकी हिदायतों पर अमल नहीं करने से काई लाभ नहीं होगा। आज के दौर में जब रिश्तों में स्वार्थ और मतलबदारी बढ़ती जा रही है, हमें नबी के इस अमल से सीख लेनी चाहिए। मोहब्बत सिर्फ जुबान से कही गई बात नहीं, बल्कि यह दिल से की गई दुआ और नेक अमल से साबित होती है। उन्होंने अंत मे कहा कि सब लोग नबी की मोहब्बत को अपनी जिंदगी में उतारो, दूसरों के लिए भलाई की दुआ किया करो और उनकी मुश्किलों को हल करने में मदद करें। यही सच्ची मोहब्बत है।

मोहब्बत और नफ़रत में हद से गुजरने की अनुमति नहीं

इस अवसर पर शेख अफजल सनाबिली ने कहा कि इस्लामी उसूलों में सबसे अहम अकीदा तौहीद है। चाहे नबी हों या इमाम, किसी को मोहब्बत और नफ़रत में हद से गुजरने की अनुमति नहीं है। हज़रत आदम से लेकर ख़ातमुल नबीइन तक, सब अपने अस्तित्व की तख़लीक़ में अल्लाह के मुहताज हैं।कार्यक्रम से पहले शेख अजीजुर्रहमान उमरी ने कुरआन की तिलावत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रोग्राम में मंच का संचालन मौलाना इशाक सनाबली ने किया।

ये सब रहे मौजूद

आयोजन को सफल बनाने में रकीब खान, अरबाज खान, अबू नहीफ़, अरमान खान, फरमान, नयूम खान, लियाकत खान की भूमिका रही। इस आयोजन में सदर हाकम अली खान, हाजी यासिन खान मोयल, हुसैन खान हुसेनखानी, मजीद खान, शेर खान, नवाब खान हाथीखानी, फिरोज खान मोयल, पार्षद हाजी सत्तार खान सहित अन्य मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now