*जिले में ब्लैक आउट का पूर्वाभ्यास आज सांय 7.30 बजे से सायं 8 बजे तक होगा* *सभी तरह की रोशनी बंद करें, वाहन सुरक्षित स्थान पर रोकें और लाईटें बंद कर दें*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*जिले में ब्लैक आउट का पूर्वाभ्यास आज सांय 7.30 बजे से सायं 8 बजे तक होगा*

*सभी तरह की रोशनी बंद करें, वाहन सुरक्षित स्थान पर रोकें और लाईटें बंद कर दें*

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलक्टर पुखराज सेन ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर आज ‘हवाई हमले की स्थिति’ से निपटने के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार ब्लैक आउट का पूर्वाभ्यास आज जिले में सांय 7.30 बजे से सायं 8 बजे तक ब्लैक आउट का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

*ब्लैकआउट के पूर्वाभ्यास के दौरान क्या करें, क्या ना करें*

उन्होंने बताया कि ब्लैकआउट के पूर्वाभ्यास के दौरान निर्धारित समय में सायरन या हूटर बजते ही सभी नागरिक अपने घरों, दुकानों, होटलों, भवनों, वाहनों, स्ट्रीट लाइट, पर्यटन स्थलों, कार्यालय व किसी भी परिसर की सभी लाइटें बंद करने के साथ ही किसी भी प्रकार की रोशनी का प्रयोग ना करें। इस दौरान मोबाइल की फ्लैशलाइट बंद रखें। वाहन की हेडलाइट बंद कर सुरक्षित स्थान पर वाहन खड़े करे। उन्होंने बताया कि इस दौरान अनावश्यक रूप से बाहर घूमने व भीड़ इकट्ठी करने से बचें। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आतिशबाजी, तेज आवाज वाले उपकरणों व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग नहीं करें। उन्होंने बताया की अफवाह न फैलाएं एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी शेयर ना करें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now