फोटो स्कैन कर फर्जी हस्ताक्षर बना कूटरचित दस्तावेज से खातेदारी की जमीन बेची, निम्बी जोधां में जाकर करवाई खेत बेचाननामे की रजिस्ट्री, फर्जी तरीकों से खेत बेचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फोटो स्कैन कर फर्जी हस्ताक्षर बना कूटरचित दस्तावेज से खातेदारी की जमीन बेची,

निम्बी जोधां में जाकर करवाई खेत बेचाननामे की रजिस्ट्री, फर्जी तरीकों से खेत बेचा

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज के रूप में फर्जी मुख्त्यारनामा तैयार करके निम्बी जोधां में जाकर जमीन की रजिस्ट्री करवा कर आगे बेच कर धोखाधड़ी करने के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों जितेन्द्र भोजक और किशन सोनी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी अभी कार्रवाई की जानी शेष है।

कूटरचना पूर्वक बेच डाली खातेदारी की जमीन

इस सम्बंध में गत वर्ष 21 अप्रेल को साबरा खातून निवासी हनुमान धोरा सुजानगढ ने पुलिस थाना लाडनूं में एक रिपोर्ट दी कि उसकी खातेदारी का खेत निम्बी जोधां में स्थित है, जिसका फर्जी कूटरचित गलत विक्रय पत्र व मुख्त्यारनामा तैयार कर आरोपी जितेन्द्र कुमार भोजक निवासी लाडनूं ने नारायण सिंह राजपूत निवासी लाडनूं को जरिये रजिस्ट्री खेत बेच दिया। आरोपी ने उसकी खातेदारी भूमि को हड़पने की नियत से उसका फोटो स्कैन करके अपने नाम से फर्जी कूटरचित मुख्यारनामा तैयार किया, जिसमें उसके फर्जी हस्ताक्षर भी किये तथा किशन सोनी निवासी लाडनू एवं दीनदयाल सोनी निवासी लाडनूं ने उसमें साक्षी के हस्ताक्षर कर उसकी अनुपस्थिति में नोटेरी पब्लिक लाडनूं द्वारा 7 दिसम्बर 2023 को तस्दीक किया गया। इस फर्जी कूटरचित मुख्तयारनामा के आधार पर 26 मार्च 2024 को उसकी खातेदारी भूमि का विक्रय पत्र पंजीयन कार्यालय निम्बी जोधां में नारायण सिंह राजपूत निवासी लाडनूं के पक्ष में करवा दिया।

अन्य आरोपियों पर अनुसंधान जारी है, गिरफ्तारी संभव

इस रिपोर्ट के विवरण पर स्थानीय पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।कार्रवाई करते हुये मुलजिम जितेन्द्र भोजक (25) पुत्र नरेन्द्र कुमार भोजक निवासी सेवक चौक लाडनूं व किसन सोनी (37) पुत्र लक्ष्मीनारायण सोनी निवासी करंट बालाजी के पास लाडनूं को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण के एक आरोपी दीनदयाल सोनी निवासी लाडनूं की मृत्यु हो चुकी।प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में अनुसंधान जारी है।

इस पुलिस टीम ने की मामले में कार्रवाई 

जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा (आई.पी.एस.) के निर्देशन में व एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा डीडवाना व वृताधिकारी विक्की नागपाल लाडनूं के सुपरविजन में थानाधिकारी सीआई महिराम विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल हेड कांस्टेबल अमर चन्द, कांस्टेबल सुखाराम, अब्दुल शाकिर, किशोर व धर्मेन्द्र ने मिलकर कार्रवाई करते हुए कूटरचित दस्तावेज बनाने और धोखाधड़ी करने के मामले में मुलजिमानों को गिरफ्तार किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

शहर चुनें

Follow Us Now