केन्द्रीय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा में लाडनूं का यशस सिंह 97 प्रतिशत के साथ प्रथम रहा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा में लाडनूं का यशस सिंह 97 प्रतिशत के साथ प्रथम रहा

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं के होनहार छात्र यशस सिंह राठौड़ (पुत्र सुरेन्द्र सिंह जोधा) ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल सुजानगढ़ (चूरू) के छात्र यशस सिंह ने कुल 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे लाडनूं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।यशस सिंह की इस सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, परिजनों एवं ग्रामीणजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मधु शेखावत ने यशस की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि वह समस्त विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। यशस के पिता सुरेन्द्र सिंह जोधा ने इस सफलता का श्रेय यशस की कठिन परिश्रम, विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं ईश्वर की कृपा को दिया। यशस का सपना भविष्य में एक कुशल इंजीनियर बनकर देश और समाज की सेवा करना है। यशस की इस उपलब्धि को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और शीघ्र ही एक सम्मान समारोह आयोजित कर उसे सम्मानित किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now