विमल विद्या विहार स्कूल ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में दिखाया शानदार प्रदर्शन, 12वीं में योगिता डूकिया ने 96 प्रतिशत और 10वीं में कृतिका शर्मा 93.8 प्रतिशत अंकों साथ अव्वल रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विमल विद्या विहार स्कूल ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में दिखाया शानदार प्रदर्शन,

12वीं में योगिता डूकिया ने 96 प्रतिशत और 10वीं में कृतिका शर्मा 93.8 प्रतिशत अंकों साथ अव्वल रही

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय विमल विद्या विहार स्कूल ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल ने दोनों कक्षाओं में 100% परिणाम हासिल कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है।

सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम:

इस वर्ष 12वीं कक्षा में विमल विद्या विहार की छात्रा योगिता डूकिया ने 96% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रणत जैन 93.4% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रोहित वाधवानी ने 92.8% अंक प्राप्त किए। अदिति सिंघी ने 91.6% अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अन्य होनहार छात्रों में सकून बानो (90%), चारू बैद (88.6%), पिंकी अग्रवाल और बासु कंवर दोनों ने 88.4%, चंचल सिंह (88%), और सेवी टाक (87.8%) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

सीबीएसई 10वीं कक्षा के परिणाम:

सीबीएसई की 10वीं कक्षा में कृतिका शर्मा ने 93.8% अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। रिषिता कठोतिया 93.4% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कनिष्का अग्रवाल ने 92.6% अंक प्राप्त किए। रिजुल कोचर ने 90% अंकों के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। अन्य मेधावी छात्रों में माहक फलोदिया (89.8%), परवी भटनागर (89.6%), रिधिमा वर्मा (88.6%), शिवम शर्मा (88.4%), और प्रतीक बोथरा (87.6%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, स्कूल प्रबंधन से गौरव जैन मांडोत तथा प्रवीण बरडिया ने सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की पंचायतों में करोड़ों का घपला, व्यापक जांच जरूरी- ग्राम पंचायत निम्बी जोधां में एफ एफसी एवं मनरेगा योजना के कामों में भारी घपला, सात सालों के रिकॉर्ड की व्यापक जांच की मांग, बिना काम किए ही लोगों के खातों में भेजे मजदूरी के पैसे और ठेकेदार ने भूल होना बता कर वापस निकलवाए, बीडीओ व एसडीएम को की शिकायत

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

शहर चुनें

Follow Us Now