लाडनूं : मोबाइल पर दोस्ती परवान चढ़ी, अश्लीलता पर उतर आए, फिर शुरू हुआ ब्लेकमेलिंग का धंधा, आरोपी महिला को किया पुलिस ने हनी-ट्रेप में गिरफ्तार, आरोप : ऑडियो व अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर रुपए ऐंठे, मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर 20 लाख मांगे    

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं : मोबाइल पर दोस्ती परवान चढ़ी, अश्लीलता पर उतर आए, फिर शुरू हुआ ब्लेकमेलिंग का धंधा, आरोपी महिला को किया पुलिस ने हनी-ट्रेप में गिरफ्तार,

आरोप : ऑडियो व अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर रुपए ऐंठे, मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर 20 लाख मांगे      

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने हनी ट्रेप के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला पर आरोप है कि उसने पीड़ित व्यक्ति को उसके साथ बनाए गए ऑडियो व उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख से अधिक रकम व सामान की वसूली की तथा मुकदमा दर्ज करवाने के नाम पर 20 लाख रुपए और मांग रही है।

पीड़ित सत्तार खां ने महिला पर लगाए उसके अश्लील वीडियो बनाने के आरोप

इस बारे में शहरिया बास निवासी सतार खां ने 13 मई को लाडनूं पुलिस थाने में एक लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि आरोपी महिला तस्लीम बानो उसके पास मकान किराया पर लेने के लिए आई थी, तब पीड़ित व आरोपी महिला के बीच परस्पर मोबाईल नंबरों का आदान-प्रदान हो गया। उसके बाद आरोपी तस्लीम बानो ने पीडित उसे (सतार खां) को फोन पर बातें करके हनी ट्रेप में फंसा लिया और उसने उसकी (पीड़ित सतार खां) की नग्न अवस्था में वीडियो व ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली। फिर उन ऑडियो व वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रूपयों की मांग करने लगी। इससे पीड़ित डर गया व आरोपी महिला (तस्लीम बानो) को उसने नकद रूपये व किराणा, फल, सब्जी आदि का भुगतान किया। उसके अनुसार आरोपी महिला उससे अब तक कुल 1 लाख 12 हजार रूपयें ऐंठ चुकी। फिर उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर उससे 20 लाख रूपये और मांग कर रही है।

इस पुलिस टीम ने किया आरोपी महिला को गिरफ्तार

सतार खां की इस रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के दौरान आरोपी महिला तस्लीम बानो (38) पत्नी शौकत खां कायमखानी
निवासी सिंगरावट (धोद-सीकर) हाल निवासी शहरिया बास लाडनूं को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। इस मामले में लाडनूं वृताधिकारी विक्की नागपाल के सुपरविजन में थानाधिकारी महिराम विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और हनी ट्रेप के प्रकरण में महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। इस पुलिस टीम में सीआई महिराम विश्नोई के साथ कांस्टेबल सुखाराम, अब्दुल शाकिर, विक्रम, सीताराम, महिला कांस्टेबल श्रीमती प्रभु लाडनूं और श्रीमती किरण जसवन्तगढ शामिल रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

शहर चुनें

Follow Us Now