मिंडासरी के विद्यालय में भामाशाह के सहयोग से बनेगा प्रधानाचार्य कक्ष व बरामदा फर्नीचर सहित, भामाशाह उद्योगपति गणपत राम ठोलिया द्वारा किया गया शिलान्यास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिंडासरी के विद्यालय में भामाशाह के सहयोग से बनेगा प्रधानाचार्य कक्ष व बरामदा फर्नीचर सहित,

भामाशाह उद्योगपति गणपत राम ठोलिया द्वारा किया गया शिलान्यास

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम मिंडासरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह द्वारा 7 लाख की लागत से निर्मित होने जा रहे ‘प्रधानाचार्य कक्ष मय बरामदा एवं फर्नीचर सहित’ का शिलान्यास भामाशाह उद्योगपति गणपत राम ठोलिया द्वारा किया गया। इस निर्माण एवं योगदान के लिए भामाशाह गणपत राम ठोलिया को विद्यालय के अध्यापक श्याम लाल जाखड़ द्वारा प्रेरित किया गया था। इस शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विशाल गुप्ता ने भामाशाह गणपत राम ठोलिया के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सम्पूर्ण विद्यालय स्टाफ एवं गांव के प्रतिष्ठित ग्रामीण उपस्थित रहे। विशेष दावत के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक बेगराज जांगिड़ ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now