लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सभी मंडलों के लिए तिरंगा यात्रा के संयोजकों व सह संयोजकों की नियुक्ति की, विधानसभा स्तरीय संयोजक हनुमान प्रसाद शर्मा एवं सह संयोजक लालचन्द गुर्जर व सुरेश खींची को बनाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सभी मंडलों के लिए तिरंगा यात्रा के संयोजकों व सह संयोजकों की नियुक्ति की,

विधानसभा स्तरीय संयोजक हनुमान प्रसाद शर्मा एवं सह संयोजक लालचन्द गुर्जर व सुरेश खींची को बनाया

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में देश भर में चलाए जा रहे देशभक्ति के जज्बे से सराबोर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत राजस्थान में भी इस कार्यक्रम के लिए अलग-अलग भाजपा मंगलवार संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा के प्रदेशध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा नागौर देहात जिलाध्यक्ष सुनीता रान्दड़ के नेतृत्व में जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा संयोजक पूर्व विधायक मान सिंह किनसरिया न तिरंगा यात्रा सह संयोजक मूलचन्द बागड़ा ने लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों के लिए संयोजक-सह संयोजक नियुक्त किए हैं। इसके अनुसार विधानसभा स्तरीय संयोजक हनुमान प्रसाद शर्मा एवं सह संयोजक लालचन्द गुर्जर व सुरेश खींची रहेंगे। मण्डल स्तरीय नियुक्तियों में लाडनूं शहर मंडल संयोजक गौतम दत्त शास्त्री व सह संयोजक रेणु कोचर व दीपक जांगिड़ रहेंगे। कसूम्बी ग्रामीण मंडल के संयोजक रजनीश शर्मा व सह संयोजक पन्नालाल गुर्जर व मूल सिंह छपारा होंगे। निम्बी जोधा ग्रामीण मण्डल के लिए संयोजक अर्जुन सिंह चौहान (बीर जी) एवं सह संयोजक सत्यनारायण शर्मा ओडींट व अशोक पारीक सिकराली रहेंगे। मीठड़ी ग्रामीण मण्डल के तिरंगा यात्रा संयोजक बृजराज सिंह रायधना एवं सह संयोजक श्रवण पटवारी व भवानी सिंह घिरड़ौदा रहेंगे। दयालपुरा ग्रामीण मण्डल के लिए संयोजक शम्भू सिंह तोलियासार एवं सह संयोजक जुगलकिशोर शर्मा सूपका व रामावतार सिंह सेवा रहेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

शहर चुनें

Follow Us Now