पूर्व पालिकाध्यक्ष होशियार अली बने नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूर्व पालिकाध्यक्ष होशियार अली बने नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राज्य के 31 शहरों के लिए नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति तुरन्त प्रभाव से की है। उन्होंने एक कार्यालय आदेश जारी करते हुए ये सब नियुक्तियां दी हैं। इस आदेश के अनुसार लाडनूं शहर की नगर कांग्रेस कमेटी के लिए अध्यक्ष पद पर होशियार अली खां कायमखानी को नियुक्त किया है। होशियार अली लाडनूं नगर पालिका में पूर्व में चैयरमेन रह चुके‌। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष जताया है और बताया कि उनके नेतृत्व में लाडनूं शहर में कांग्रेस मजबूत बनेगी। उनकी नियुक्ति पर उन्हें लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now