हरियालो राजस्थान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हरियालो राजस्थान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

कुचेरा (न्यूज़ रिपोर्टर महबूब खोखर)।. निकटवर्ती ग्राम मालास में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी हेताराम विश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर जिले की बज्जू पंचायत समिति से प्रधान प्रतिनिधि भागीरथ तेतरवाल थे। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय विश्नोई महासभा व वन एवं वन्य जीव रक्षा समिति नागौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता नाथूराम भाभु ने की व उपाध्यक्ष रामस्वरूप लोमरोड व अमृता देवी थे। इन सबके द्वारा वाटिका को विकसित किया जा रहा है, जिसमें तरह-तरह के वृक्ष लगाये गये। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि हम सभी को जीवन में कम से कम एक वृक्ष लगाने चाहिए, नहीं तो हम हमेशा प्रकृति से लेते ही लेते हैं, उन्हें देते कुछ नहीं हैं। उन्होंने सभी से ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर रिटायर्ड तहसीलदार हेतराम बिश्नोई, रिटायर्ड थाना अधिकारी शिवलाल ़गोदारा, पाबू राम विश्नोई, कांग्रेस नेता एलआर जारोड़ा व बुधाराम विश्नोई व बजरंग बिश्नोई, गुरुकृपा होटल प्रोपराइटर पुनाराम भादू, खुमाराम जाट, भागीरथ जाट, विक्रम सिंह, दयाल सिंह, पूर्णाराम बिश्नोई, बीजेपी नेता मनोज विश्नोई व श्रवण विश्नोई बाबूलाल बिश्नोई अशोक विश्नोई, सुरेंद्र विश्नोई, हनुमान राम बिश्नोई, रामदेव विश्नोई, जगदीश विश्नोई, पिंटू विश्नोई, सेठ मनोहर पूनिया, कपिल विश्नोई, नवीन विश्नोई एवं कई तरह के गणमान्य लोग मौजूद रहे एवं सभी ने ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने का आह्वान किया गया। इस चातुर्मास के समय में हरियालो राजस्थान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जावे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now