‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के तहत नगर पालिका लाडनूं द्वारा किए गए विविध आयोजन, राहू कुआं व संत तुलसीदास स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलन, सफाई कार्य, जल संरक्षण प्रदर्शन, जूट के थैलों का वितरण और वृक्षारोपण कर किया जन जागरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के तहत नगर पालिका लाडनूं द्वारा किए गए विविध आयोजन,

राहू कुआं व संत तुलसीदास स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलन, सफाई कार्य, जल संरक्षण प्रदर्शन, जूट के थैलों का वितरण और वृक्षारोपण कर किया जन जागरण

लाडनूं (kalamkala.in)। ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन-अभियान के तहत नगर पालिका लाडनूं के तत्वावधान में गुरुवार को पार्षदों व पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों ने विविध कार्यक्रम आयोजित किए। इसके तहत परम्परागत जलस्रोत लाडनूं के प्राचीनतम कुएं ‘राहू कुआं’ पर दीपप्रज्ज्वलन किया और वहां से बस स्टैंड तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई और फिर संत तुलसीदास स्मारक पर श्रमदान करते हुए वहां सफाई की गई और दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन किया गया। इसके बाद सबने मिलकर कर बस स्टैंड और आस-पास के सब्जी विक्रेताओं को पोलीथीन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए समझाया और वहां सब्जी की खरीदारी करने वाले महिला-पुरुषों को जूट के थैले वितरित किए और पोलीथीन में सामान नहीं लेने के लिए उन्हें प्रेरित किया। तत्पश्चात् सबने दशहरा मेला मैदान के पास स्थित नगर पालिका पार्क में सबने मिलकर वृक्षारोपण किया और उनमें पानी सींचा। इन सब मौकों पर वरिष्ठ पार्षद सुमित्रा आर्य, मोहनसिंह चौहान, गिरधारी इनाणियां, संदीप प्रजापत, ओमसिंह मोहिल, मंजू रैगर, जगदीश यायावर, रामसिंह रैगर, हुकमसिंह गणोड़ा, अली असगर, नगर पालिका के अति. प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, राजेन्द्र सिंह पंवार, रघुनाथ चारण, वेदप्रकाश, पूनमचंद, आत्माराम, विकास बारासा, विकास लोहिया, सफाई निरीक्षक महेन्द्र कुमार, श्याम बरवाला, जमादार हरेन्द्र, ओमप्रकाश, सुखाराम आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पानी-बिजली को लगातार सुचारू बनाए रखने, चिकित्सा सुविधा में कोई कोताही नहीं बरतने सहित विभिन्न विभागों को किया निर्देशित उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

शहर चुनें

Follow Us Now