सुनारी गांव की शांति देवी बनी हिंदू महासभा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुनारी गांव की शांति देवी बनी हिंदू महासभा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष

लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन गौतम शर्मा ने लाडनूं तहसील के सुनारी गांव निवासी शांति देवी को हिंदू महासभा महिला मोर्चा का राजस्थान प्रदेश की प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में पवन गौतम शर्मा ने शांति देवी को नियुक्ति पत्र भेजकर उनकी नियुक्ति की औपचारिक जानकारी दी। संगठन के अनुसार, शांति देवी को यह जिम्मेदारी महिला मोर्चे को सशक्त बनाने और संगठन को मजबूती देने के लिए दी गई है। संगठन ने शांति देवी के अनुभव और समर्पण की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी। प्रदेशाध्यक्ष शांतिदेवी ने राजस्थान में महिला सशक्तिकरण व महिला शिक्षा को बढ़ावा और समाज में महिलाओं को उचित सम्मान दिलाने वा महिलाओं को रोजगार दिलाने व स्वावलंबी बनाने के लिए प्रयास करने का संकल्प जाहिर किया है। शांति देवी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now