रीयल हेल्प ब्यूरो की प्रदेशाध्यक्ष ने किए कोयल के सत्यनारायण भगवान के दर्शन-पूजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रीयल हेल्प ब्यूरो की प्रदेशाध्यक्ष ने किए कोयल के सत्यनारायण भगवान के दर्शन-पूजन

लाडनूं (kalamkala.in)। रीयल हेल्प ब्यूरो की राजस्थान प्रदेश की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा आर्य (पार्षद) ने मंगलवार को लाडनूं तहसील के कोयल गांव स्थित सत्यनारायण भगवान के मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर के संचालक बलदेव सैनी चिड़ावा और अखिल भारतीय कुशवाहा सैनी महासभा के तहसील अध्यक्ष भोलाराम सांखला भी थे। उन्हें मंदिर के पुजारी दीनदयाल गौड़ ने विधि-विधान से उन्हें पूजा करवाई। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां आकर ईश्वर से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। इस प्राचीन मंदिर को चमत्कारी माना जाता है। यहां मंदिर में प्रतिदिन सैंकड़ों दर्शनार्थी दूर-दराज क्षेत्र से आते हैं और धोक लगा कर अपनी मनोकामना अभिव्यक्त करते हैं। यहां बहुत से राजनीतिज्ञ, कलाकार, व्यापारी व उद्योगपति, सरकारी मुलाजिम वगैरह भी आकर अपनी मनौती प्रस्तुत करते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now