‘दौड़ेगा लाडनूं, तभी स्वस्थ रहेगा लाडनूं’ कार्यक्रम में कमल चौक से करंट बालाजी तक लगाई 125 लोगों ने स्वास्थ्य दौड़,  भारत विकास परिषद के संस्थापक डा. सूरज प्रकाश को किया याद, डा. बीएस राठौड़ आर्गेनाइजेशन के कार्यों का जताया आभार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘दौड़ेगा लाडनूं, तभी स्वस्थ रहेगा लाडनूं’ कार्यक्रम में कमल चौक से करंट बालाजी तक लगाई 125 लोगों ने स्वास्थ्य दौड़, 

भारत विकास परिषद के संस्थापक डा. सूरज प्रकाश को किया याद, डा. बीएस राठौड़ आर्गेनाइजेशन के कार्यों का जताया आभार

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद के संस्थापक डा. सूरज प्रकाश की जयंती पर ‘स्वास्थ्य जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम’ के तहत लाडनूं में भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा द्वारा एक कार्यक्रम ‘दौड़ेगा लाडनूं, तभी स्वस्थ रहेगा लाडनूं’ का आयोजन किया गया। 28 जून शनिवार को कमल सैनी चौक के पास से इस दौड़ का आयोजन किया और श्री करंट बालाजी मंदिर तक दौड़ सम्पन्न की गई। इस दौड़ कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सदस्यों सहित शहर के प्रबुद्धजन भी सम्मिलित हुए। दौड़ में लगभग 125 जने शामिल रहे।

ध्यान का किया अभ्यास

करंट बालाजी मंदिर परिसर में सभी को स्वस्थ जीवन के लिए ध्यान साधना का अभ्यास करवाया गया। इसमें जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के योग एवं जीवन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रद्युम्न सिंह शेखावत ने सभी सम्भागियों को ध्यान और योग को अपने जीवन में सरलता से उतारे जाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नीतेश माथुर ने युग पुरुष डॉ. सूरज प्रकाश के जीवन पर प्रकाश डाला और भारत विकास परिषद की स्थापना की पूरी जानकारी बताई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद को अधिक मजबूत संगठन बनाने के लिए सभी सदस्यों ने शपथ ली। साथ ही इस अवसर पर डा. बीएस राठौड़ आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में स्व. डॉ. बी.एस. राठौड़ जन्मदिवस पर उनकी सेवा और उनके आर्गेनाइजेशन द्वारा लाडनूं के प्रति सतत् जारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रति कृतज्ञता के लिए डॉ. ज्योत्सना राठौड़ के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

इन सबकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में हनुमान मल जांगिड़, सुशील पीपलवा, पुरूषोतम सोनी, उम्मेद सिंह चारण, बृजेश माहेश्वरी, सुरेश जाजू, कैलाश घोडे़ला, प्रकाश सोनी, रमेश सिंह राठौड़, रवींद्र राठौड़, नितेश माथुर, हंसराज सोनी, ललित सोनी, दीनदयाल पंसारी, मोहन सिंह जोधा, विकास जैन, प्रद्युम्न सिंह शेखावत, वीरेंद्र भाटी, गणेश चौहान, राधेश्याम सांखला, दिनेश सोनी, लक्ष्मण शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. वीरेंद्र भाटी ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

शहर चुनें

Follow Us Now