सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर कर्तव्य निभाएं- ओड़ींट लाडनूं में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर कर्तव्य निभाएं- ओड़ींट

लाडनूं में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया

लाडनूं। kalamkala.in भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट व मण्डल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया गया।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने कहा कि इस देश की आजादी खातिर कई देशवासियों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। बहुत से वीर सीमाओं की सुरक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर चुके है तथा बहुत से वीर दिन रात इस देश की सुरक्षा में लगें हुए है।
आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष मे देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जिसके तहत देश के प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान किया है तथा कहा कि सभी देशवासियों का कर्तव्य बनता है कि सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर देश के वीर जवानों के प्रति आभार ज्ञापित करें तथा देश की एकता, अखण्डता तथा राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करें।
मुरलीधर सोनी ने बताया कि भाजपा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत मण्डल स्तर पर अनेकों कार्यक्रम चलाए जाएंगे जिसमें विशाल तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण जैसे कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही भारतीय जनता पार्टी एक सशक्त समृद्ध एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है, जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधि करता है। कार्यकर्ता पीएम मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाए एवं लोगों को सरकार की योजनाएं की जानकारी दें। कार्यक्रम में महामंत्री ओम सिंह मोहिल, राजेश शर्मा, सुरेश खिंची, प्रसन्न टाक, जगदीश सैनी, प्रधुमन सिंह, तेज सिंह, शेर सिंह, अमित, सुरेंद्र, नीरज आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now