साईबर अपराधों से बचाव के साथ सभी साईबर नैतिकता अपनाएं साइबर सुरक्षा जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

साईबर अपराधों से बचाव के साथ सभी साईबर नैतिकता अपनाएं
साइबर सुरक्षा जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन

लाडनूं। जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में विश्वविद्यालय अनुदान (यूजीसी) द्वारा निर्देशित साइबर जागरूकता दिवस के अवसर पर “साइबर सुरक्षाः राष्ट्रीय सुरक्षा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विडियो क्लिप्स के माध्यम से सोशल मीडिया अपराध, ऑनलाइन लाॅटरी फ्रॉड, फर्जी जॉब स्कैम, बैंकिंग फ्रॉड, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, फर्जी वेबसाइट फ्रॉड तथा इनसे बचाव के उपायों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. बनबारीलाल जैन ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में साइबर सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा का पर्याय बन चुकी है। साइबर अपराध व्यवसाय का रूप धारण कर चुका है, जिससे हम पूरी तरह सतर्क रहकर ही अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा कर सकते हैं तथा इस प्रकार राष्ट्रीय सुरक्षा में अपना योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. गिरधारी लाल शर्मा ने प्रारम्भ में कार्यक्रम का परिचय प्रदान करते हुए कहा कि हमें इंटरनेट नैतिकता का पालन करना चाहिए। साइबर अपराधों से न केवल स्वयं को बल्कि अपने मित्रों एवं परिजनों को भी अवगत करना चाहिए। यदि किसी कारणवश साइबर अपराध के शिकार हो जाएं, तो तुरंत ही इसकी शिकायत ूूू.बलइमतबतपउम.हवअ.पद पर या 1930 पर कॉल करके दर्ज कराएं। कार्यक्रम में डसा. विष्णु कुमार, प्रमोद ओला एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now