हर घर तिरंगा अभियान में मूंडवा में 3 हजार घरों पर तिरंगा लहरायेगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हर घर तिरंगा अभियान में मूंडवा में 3 हजार घरों पर तिरंगा लहरायेगा
मूण्डवा ( न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। हर घर तिरंगा अभियान में मूंडवा में 3 हजार घरों पर तिरंगा लहरायेगा
मारवाड़ मूंडवा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त तक मूंडवा नगर पालिका क्षेत्र के तीन हजार घरों पर तिरंगा लहराएगा। अधिशाषी अधिकारी पिंटुलाल जाट ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। इन कार्यक्रम आयोजन की श्रृंखला में प्रदेश के हर घर तिरंगा झंडा का आयोजन होगा।
इसी क्रम में मूंडवा नगर पालिका क्षेत्र मे भी प्रत्येक घर पर तिरंगा पहरे इसके लिए कार्ययोजना बना ली गई है। पालिका के प्रत्येक कर्मचारी को न्यूनत्तम 50 घरों की जिम्मेवारी दी गई है। वो अपने क्षेत्र के 50 घरों में जाकर तिरंगा देंगे।
21 रुपये 50 पैसा होगा झंडे का शुल्क
अधिशाषी अधिकारी पिंटुलाल जाट ने बताया यह झंडे आगे से आयेंगे। नगर पालिका द्वारा इन झंडों का वितरण किया जाएगा। पालिका में प्रत्येक झंडे का शुल्क 21 रुपये 50 पैसे लिया जाएगा। यह शुल्क सरकार द्वारा ही तय किया गया है। मूंडवा नगर पालिका के सभी कर्मचारियों को झंडे वितरण के लिए निर्देशित किया जा चुका है। पालिका को झंडे मिलते ही इनका सशुल्क वितरण प्रारम्भ कर दिया जायेगा

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now