छात्राध्यापिकाओं के दल ने जाना आचार्य महाप्रज्ञ का सम्पूर्ण जीवनवृत शैक्षणिक भ्रमण दल ने किया सालासर, सरदारशहर व मंगलपुरा का भ्रमण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छात्राध्यापिकाओं के दल ने जाना आचार्य महाप्रज्ञ का सम्पूर्ण जीवनवृत
शैक्षणिक भ्रमण दल ने किया सालासर, सरदारशहर व मंगलपुरा का भ्रमण

लाडनूं। जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में छात्राध्यापिकाओं का एक दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए यहां से रवाना हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन के नेतृत्व में इस दल ने सालासर, सरदारशहर स्थित महाप्रज्ञ आर्ट गैलरी व पीठ का बालाजी आदि प्रसिद्ध धर्मस्थलों का भ्रमण करके महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। सरदार शहर के आचार्य महाप्रज्ञ दर्शन आर्ट गैलरी में दो आॅडिटोरियम में भ्रमण किया गया। इसमें छात्राध्यापिकाओं ने आचार्यश्री महाप्रज्ञ के जीवन के सम्पूर्ण वृतांत के बचपन से लेकर समाधि तक के इलेक्ट्रोनिक माॅडल्स का अवलोकन किया और उनके जीवन की जानकारी प्राप्त की। छात्राओं ने लघु वतचित्र भी इस सम्बंध में देखा। यह सब वहां के प्रभारी गाइड बजरंग सैन ने सभी को पूरी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएं भी व्यक्त की, जिनका समाधान प्रो. जैन व अन्य प्राध्यापकों ने किया। छात्राओं ने सालासर बालाजी धाम व पीठ का बालाजी धाम का भ्रमण करके इन महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की जानकारी प्राप्त की तथा दोनों स्थानों का इतिहास, महतवपूर्ण घटनाओं एवं धार्मिक आस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस भ्रमण दल में 60 छात्राध्यापिकओं के अलवा प्रो. बीएल जैन, डा. अमिता जैन, डा. सरोज राय, डा. मनीष भटनागर, डा. विष्णु कुमार, डा. बी. प्रधान, डा. गिरधारीलाल शर्मा, डा. गिरीराज भोजक आदि भी थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now