लाडनूं में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा ‘मंत्र दीक्षा’ कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा ‘मंत्र दीक्षा’ कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा निर्देशित ‘मंत्र दीक्षा’ का कार्यक्रम सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री कार्तिकयशा के सान्निध्य में यहां रविवार को पहली पट्टी स्थित ऋषभ द्वार भवन में तेरापंथ युवक परिषद् लाडनूं के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री कार्तिकयशा ने ज्ञानशाला के 11 ज्ञानार्थियों को ‘मंत्र दीक्षा’ का संकल्प दिलाया। प्रायोजक कन्हैयालाल विकास बोथरा लाडनूं/इस्लामपुर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में ज्ञानशाला के सभी ज्ञानार्थियों को तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत ‘नमस्कार महामंत्र’ द्वारा की गई। तत्पश्चात् विजय गीत का संगान परिषद के सदस्यों द्वारा किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष सुमित मोदी द्वारा स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया गया। अंत में आभार ज्ञापन तेरापंथ युवक परिषद् के मंत्री राजेश बोहरा ने किया। कार्यक्रम का संयोजन ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका सपना भंसाली ने किया। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् से सहमंत्री इंद्राज कठोतिया, कोषाध्यक्ष अरिहंत घोड़ावत, विशेष आमंत्रित सदस्य अभिषेक बोथरा, परामर्शक लक्ष्मीपत बैंगानी, आलोक कोठारी, संजय मोदी, सागरमल कोठारी, रणजीत बैद, ज्ञानशाला संयोजिका अनिता चौरड़िया, प्रशिक्षिका नीतू कोठारी, मंजू बैद, सुनीता खटेड़ एवं तेरापंथी महासभा से मनालाल बैद, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के मंत्री राकेश कोचर, तेरापंथ महिला मंडल उपमंत्री सुनीता बैद, कोषाध्यक्ष सुमन बैद, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष शांतिलाल बैद,व और तेरापंथी सभा, महिला मंडल, टीपीएफ, अणुव्रत समिति के सदस्य और श्रावक समाज की भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now