गजेन्द्र सिंह ओड़ींट को ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि से नवाजा, बधाइयों का तांता लगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गजेन्द्र सिंह ओड़ींट को ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि से नवाजा, बधाइयों का तांता लगा

लाडनूं (kalamkala.in)। काशी हिन्दी विद्यापीठ वाराणसी द्वार लाडनूं के जाने-माने शिक्षाविद्, राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी गजेन्द्र सिंह ओड़ींट को ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद उपाधि से नवाजा गया है। विद्या वाचस्पति पीएचडी के समकक्ष उपाधि है।उन्हें यह मानद सम्मान उनकी सुदीर्घ हिन्दी सेवा/सारस्वत साधना/कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों/ शैक्षिक प्रदेयों/महनीय शोधकार्य/सेवाकार्य तथा राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर इस विद्यापीठ की अकादमिक परिषद् की अनुशंसा पर शारीरिक शिक्षा एवं योग शिक्षा के क्षेत्र में योग मानद सम्मान प्रदान किया गया हैं। उन्हें यह उपाधि पत्र विद्यापीठ के कुलाधिपति सुखमंगल सिंह ‘मंगल’, कुलपति डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर, कुलसचिव इन्द्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ द्वारा जारी किया गया और यहां जसवंतगढ़ स्थित सेठ श्री सूरजमल तापड़िया आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित सम्मेलन में प्रदान किया गया। इस उपलब्धि व सम्मान के मिलने पर डॉ. गजेन्द्र सिंह ओड़ींट को दिनेश पाराशर, रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यायावर, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा, पत्रकार सुशील शर्मा, सुनीता वर्मा, शंकर आकाश, डा. रवि शर्मा, डा. हेमंत कृष्ण मिश्र आदि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की है एवं बधाइयों का तांता सा लग गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now