प्रदेश में 5 लाख पशु लम्पी बीमारी की चपेट में आये, लेकिन  सरकार के पास वैक्सीन तक नहीं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

चूरू। प्रदेश में अब तक 5 लाख पशु लंपी बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। सरकार के पास पशुओं को बचाने के लिए गोट पोक्स वैक्सीन तक नहीं है। उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने लंपी वायरस को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंपी वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के 11 जिलों में पिछले तीन सप्ताह से यह रोग भयंकर रूप से बढ़ता जा रहा है।

सरकार ने किसी भी पशु अस्पताल को नहीं दी गोट पोक्स वैक्सीन 

उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने  चुरू में प्रेसवार्ता में कहा कि लंपी स्कीन रोग से राजस्थान का पशुधन संकट में आ गया है। प्रदेश के 11 जिलों में पिछले 3 सप्ताह से यह रोग भयंकर रूप से बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार खुद कह रही है कि आंकड़ा एक लाख 16 हजार के पास पहुंच गया है। लेकिन मैं कहता हूं कि प्रदेश में पांच लाख से अधिक पशु लंपी स्कीन रोग की चपेट में आ गए हैं। इस रोग से बचाव के लिए सरकार ने अभी तक गोट पोक्स वैक्सीन किसी भी पशु अस्पताल में उपलब्ध नहीं कराई है।राठौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी तक न तो टास्क फोर्स तक गठन किया है और न ही मोबाइल टीम बनाई है। सरकार की लापरवाही से प्रदेश में सबसे अधिक पशुओं की मौत होगी।

भाजपा अपने स्तर पर लगाएगी पशुधन में गोट पोक्स वैक्सीन 

प्रदेश की सरकार अगर आगे आकर पशुधन में गोट पोक्स वैक्सीन नहीं लगाएगी तो भाजपा अपने स्तर पर यह काम करेगी। पहले चरण में पांच लाख रुपए की गोट पोक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। एक वैक्सीन में 25 पशुओं को टीके लगाए जा सकते हैं। जिसकी बाजार में कीमत करीब 985 रुपए है। पशुधन को बचाने के लिए भाजपा ने आगे आते हुए गौ रक्षण मिशन स्थापित किया है। जिसमें दो चरणों में जिले के पशुधन को गोट पोक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें पहले चूरू विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत और अपंजीकृत गौशालाओं के पशुधन को वैक्सीन लगाई जाएगी। दूसरे चरण में जिले के पशुधन को वैक्सीन लगाई जाएगी।

 

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now