सात्विक भोजन से मन शुद्ध बनता है, मन को परमात्मा से जोड़ो- संतश्री अमृतराम महाराज, लाडनूं के रामस्नेही सम्प्रदाय के रामद्वारा सत्संग भवन में चातुर्मास कालीन भक्ति सत्संग में व्याख्यान 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सात्विक भोजन से मन शुद्ध बनता है, मन को परमात्मा से जोड़ो- संतश्री अमृतराम महाराज,

लाडनूं के रामस्नेही सम्प्रदाय के रामद्वारा सत्संग भवन में चातुर्मास कालीन भक्ति सत्संग में व्याख्यान 

लाडनूं (kalamkala.in)। रामद्वारा सत्संग भवन लाडनूं में चातुर्मास कालीन भक्ति सत्संग में रामस्नेही संत अमृतराम महाराज ने कहा है कि सनातन धर्म शास्त्रों में भोजन के तीन भेद बताए हैं, सात्विक राजसी और तामसी। सात्विक और शाकाहारी भोजन करने से व्यक्ति की दीर्घायु होती है। भारतीय दर्शन तो यह बताता ही है, किंतु विज्ञान के शोध में भी यही सत्य निकल कर आया है कि मांसाहारी भोजन करने वालों की बजाय शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों की आयु लम्बी हुई है। सात्विक भोजन करने से शरीर में बल बढ़ता है और परिवार में प्रेम भी बढ़ता है।उन्होंने कहा कि सर्प, छिपकली, सिंह, मगरमच्छ जैसे जीवों के पास जाने पर भय लगता है, क्योंकि ये सारे जीव अभक्ष्य का भक्षण करते हैं, जबकि गाय, भैंस, बकरी, हाथी आदि शाकाहारी भोजन करते हैं। इनसे किसी भी व्यक्ति को भय नहीं लगता।व्यक्ति का आहार वाणी-व्यवहार शुद्ध न होने से करोड़ों लोग शारीरिक और मानसिक रोगों से पीड़ित है। फास्ट फूड तो आज के युग का परमाणु बम बन गया है, मनुष्य को यदि अपने मन को शांत-शुद्ध रखना चाहता है तो उसे अपनी जीवन शैली को सुधारना होगा। संत श्री अमृताराम ने मन को परमात्मा से जोड़ने के लिए की आवश्यकता बताई और कहा कि अग्नि में कोयला का रंग लाल होता है, अग्नि से अलग करने पर वह काला हो जाता है। अब उसे यदि साबुन से या दूध से भी धोलो तो भी वह लाल नहीं होगा। कोयला लाल तभी होगा, जब वह अग्नि में रहेगा। ऐसे ही मन भी परमात्मा से अलग होकर छल-कपट से काला हो गया है। मन रुपी कोयले को पुनः लाल होने के लिए परमात्मा से जुड़ना जुडना होगा। उन्होंने कहा कि सुखी के सुख को देखकर दुःखी होने से मन अशुद्ध हो जाता है। सुखी के सुख को देख कर प्रसन्न होने से बस शांत रहता है। रामद्वारा सत्संग भवन में कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन सैंकड़ों श्रद्धालु महिला पुरुष पहुंच रहे हैं और ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now