न्यायिक कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत लाडनूं में किया गया प्रदर्शन, बार एसोसिएशन ने दिया अपना समर्थन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

न्यायिक कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत लाडनूं में किया गया प्रदर्शन, बार एसोसिएशन ने दिया अपना समर्थन

लाडनूं (kalamkala.in)। अधीनस्थ न्यायालयों के कर्मचारियों के कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर चल रही प्रदेशव्यापी हड़ताल के अंतर्गत लाडनूं मुख्यालय पर न्यायिक कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए जिला न्यायालय डीडवाना से प्रांतीय अध्यक्ष महिपाल एवं वरिष्ठ मुंसरिम दुर्गाराम माली आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने कर्मचारियों को पूरा नैतिक एवं सांगठनिक समर्थन दिया। इसके पश्चात लाडनूं बार एसोसिएशन भी कर्मचारियों के साथ आकर आंदोलन में शामिल हुई एवं जोरदार नारेबाजी करते हुए न्यायिक कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों का समर्थन किया। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा तथा कर्मचारियों ने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now