जो परिवर्तन हम समाज में लाना चाहते हैं, वह पहले खुद में परिवर्तन लाएं- एसपी ऋचा तोमर,
नई जिला पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार ग्रहण करते ही दूसरे ही दिन किया लाडनूं का दौरा, सीएलजी की बैठक लेकर समस्याओं व अपराधों पर किया विमर्स







लाडनूं (kalamkala.in)। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने लाडनूं पुलिस थाने में सीएलजी व शांति समिति के सदस्यों की एक बैठक लेकर लाडनूं थाना क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और फिर अपने सम्बोधन में पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सीएलजी, सुरक्षा सखी, शांति समिति आदि पुलिस व जनता के बीच सशक्त माध्यम हैं। आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने तथा भय व संकोच दूर करने में सीएलजी सदस्यों की महत्ती भूमिका होती है। उन्होंने शहर की ट्रेफिक व्यवस्था में सुधार लाने पर सर्वाधिक जोर देते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सीएलजी सदस्यों का योगदान बेहतर हो सकता है। उन्होंने नागरिकों को ही ट्रेफिक व्यवस्था बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए शहर में पार्किंग व्यवस्था सही किए जाने, बच्चों को वाहन नहीं सौंपे जाने, बाईटक सवारों के लिए चालक व पीछे बैठे व्यक्ति दोनों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता होने, शराब पीकर कोई गाड़ी नहीं चलाने आदि के लिए नागरिकों का संवेदनशील होना जरूरी है।सभी नागरिकों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पूर्ण पालन करने व करवाने के लिए सजग रहना चाहिए। एसपी ने सीएलजी सदस्यों को रुचि लेकर लाडनूं की ट्रेफिक व्यवस्था सुधारने में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह हम सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने एक माह कि समय देते हुए एक माह बाद सीएलजी सदस्यों और पुलिस दोनों को ट्रेफिक सुधार के लिए किए गए कामों प्रयासों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का समय दिया।
शहर भर में सीसीटीवी लगाने में सभी अपना सहयोग दें
एसपी ऋचा तोमर ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए शहर में होने वाली चोरियों की जानकारी प्राप्त की और कहा कि चोरियों व अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए शहर में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने आवश्यक है और इसमें जनसहयोग की आवश्यकता भी है। उन्होंने नशे को सबसे घातक बताते हुए बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए सजग रहने व उन्हें टोकने, सचेत करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जो परिवर्तन हम समाज में लाना चाहते हैं, वह परिवर्तन पहले खुद में लाना चाहिए।
साफा पहनाया व चूनड़ी ओढाई
सीएलजी की बैठक के पश्चात एसपी ऋचा तोमर ने लाडनूं पुलिस स्टाफ से भी संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी। एसपी तोमर के डीडवाना में बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार को लाडनूं आने पर उन्हें पुलिस थाने में शस्त्र सलामी दी गई। इस अवसर पर नरपतसिंह गौड़ ने उन्हें साफा पहनाकर एवं चूनड़ी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इसी तरह गणेश चबराल आदि अन्य लोगों ने भी उन्हें साफे पहनाए।
इन सबकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, थानाधिकारी महीराम बिश्नोई एवं पुलिस कर्मियों के अलावा सीएलजी सदस्यों में सुमित्रा आर्य, रामनिवास पटेल, रामेश्वर जाट, शहर काजी सैयद मदनी, गणेश चबराल, मुमताज चौपदार, सुशील पीपलवा, हनुमान मल जांगिड़, शम्भु सिंह जैतमाल, दानाराम जांगिड़, रामानंद गुर्जर, नोरतनमल रैगर, मो. हनीफ गौरी, अयूब खां, डा. विजय श्री शर्मा, मुस्कान चौपड़ा, असगर शेख, अल्लानूर ठेकेदार, सवाई सिंह राजपुरोहित, बाबूलाल चौहान, श्रीराम खीचड़, गोवर्धनसिंह डाबड़ी, जगदीश यायावर, शंकर आकाश, रामसिंह रेगर, अबू बकर बल्खी, मो. बिलाल मुगल, दीपक बोहरा, अनूप तिवाड़ी आदि उपस्थित रहे।







