लाडनूं पुलिस ने सुनारी रोड पर मगरा बास की तरफ अवैध शराब के 48 पव्वे जब्त, आरोपी हुआ फरार, आरोपी देवाराम भाट सांडास झाड़ियों और अंधेरे का फायदा उठा कर हुआ फरार, आरोपी शराब-ठेकों पर पहले रहा सैल्समेन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पुलिस ने सुनारी रोड पर मगरा बास की तरफ अवैध शराब के 48 पव्वे जब्त, आरोपी हुआ फरार,

आरोपी देवाराम भाट सांडास झाड़ियों और अंधेरे का फायदा उठा कर हुआ फरार, आरोपी शराब-ठेकों पर पहले रहा सैल्समेन

लाडनूं (kalamkala.in)। समूचे लाडनूं क्षेत्र में पिछले लम्बे समय से अवैध शराब और जुआ-सट्टा का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। पुलिस ऐसे लोगों को पकड़ती भी है और कुछ लोग बच कर फरार भी हो जाते हैं। इन गैरकानूनी कारगुजारियों पर पुख्ता अंकुश नहीं लगाया जाना यहां लोगों को बहुत खल रहा है। यह अवैध शराब कहां से लाई जाकर यहां खपाई जा रही है, इसकु पड़ताल अभी तक नहीं हो पाई है। पिछले दिनों एक व्यक्ति को सफेद कट्टे में अवैध शराब के पव्वे लिए होने की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन अंधेरे का लाभ उठा कर वह भाग गया और केवल वहां फेंकी गई शराब ही बरामद की जा सकी। अब फिर वैसा ही दोहराया गया है। यहां सुनारी रोड के पास से एक व्यक्ति के पास सफेद कट्टे में अवैध शराब मिली, जिसे जब्त किया गया, लेकिन वह आरोपी व्यक्ति वहां से फरार हो गया। हालांकि उस व्यक्ति की पहचान कर ली गई है, वह पहले शराब के ठेके पर सेल्समैन था। पुलिस ने अवैध सादा देशी शराब ‘ढोला मारू’ के कुल 48 पव्वे शराब से भरे हुये जब्त कर मुलजिम देवाराम पुत्र तेजाराम भाट निवासी साण्डास के खिलाफ धारा 19/54 राज. आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।

इस प्रकार की गई पुलिस की यह कार्रवाई

लाडनूं पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल अन्नाराम मय पुलिस जाप्ता के 3 अगस्त को शाम 5.36 बजे गश्त पर निकले थे। उनके साथ जाप्ता में कांस्टेबल हरीराम व राजकुमार सरकारी बोलेरो वाहन व चालक सुरेश के साथ लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के लिए रवाना हुए डीडवाना पुलिया के पास से कांस्टेबल रामचन्द्र को भी साथ लिया। गश्त करते हुए सुनारी रोड पहुंचने पर उन्हें इत्तला मिली कि एक व्यक्ति सुनारी रोड के अन्दर पावर हाउस मगरा बास की तरफ से एक सफेद कट्टे में अवैध शराब लेकर आ रहा है। जब वे सुनारी रोड लाडनूं के अन्दर की तरफ झाड़ियों में पहुंचे, तो एक शख्स हाथ में सफेद कट्टा लिये खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस की गाड़ी को देखकर अपने हाथ में लिये हुये सफेद रंग के कट्टे को पटककर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह सूनसान जगह बबूल की झाडियां वगैरह होने से भागने में सफल हो गया। उसे भागते हुये को पुलिस द्वारा पहचान लिया गया। वह व्यक्ति पहले लाडनूं में शराब के ठेकों पर सैल्समेन का कार्य करता था, जिसका नाम देवाराम पुत्र तेजाराम भाट निवासी साण्डास था। मौके पर मुलजिम देवाराम द्वारा अपने कब्जे से फेंके गए सफेद रंग के कट्टे खोलकर देखा तो उसके अन्दर एक खाकी कार्टून में सादा देशी शराब ढोला मारू के कुल 48 पव्वे पाये गये। इन पव्वों पर विंटेज डिस्टिलर्स लिमिटेड अलवर राजस्थान 180 एमएल का लेबल लगा हुआ था। इस मामले को धारा 19/54 राज. आबकारी अधिनियम में दर्ज किया गया। मामले की तफतीश हेड कांस्टेबल अनिल कुमार के सुपुर्द की गई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now