लाडनूं में जोगीदड़ा स्थित भूतनाथ महादेव पर कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक, कोलायत के पवित्र सरोवर से लेकर आए जल, लाडनूं पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में जोगीदड़ा स्थित भूतनाथ महादेव पर कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक,

कोलायत के पवित्र सरोवर से लेकर आए जल, लाडनूं पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं (kalamkala.in)। सावण माह के अंतिम सोमवार को कोलायत (बीकानेर) से सरोवर से पवित्र जल भर कर लिए कांवड़ियों ने यहां जुलूस के साथ पहुंच कर तेली रोड पर जोगीदड़ा श्मशान भूमि स्थित भूतनाथ मंदिर में शिव पर जल चढ़ाया। इस अवसर पर ओसवाल मित्र मंडल के सदस्यों ने मिलकर डाक कावड़ियों का डीजे व जुलूस के साथ प्रवेश पर भव्य स्वागत किया गया। पार्षद सुमित्रा आर्य ने सबको तिलक लगाकर अगवानी की। भोले बाबा के इन सभी दीवानों ने भोले बाबा के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए भूतनाथ शिव मंदिर में शिवलिंग पर डाक कांवड़ चढ़ाई। यह कांवड़ लाने वालों में विवेक जांगिड़, मुकेश चौहान, विष्णु चौहान, धीरज सैनी, राहुल शर्मा, रश्मि भोजक, चेतन भोजक एवं टीम सम्मिलित रही। इन सभी कांवड़ियों का स्वागत करने वालों में पार्षद सुमित्रा आर्य, विनोद खटेड़, सुनील पटावरी, अजीत बैद, बजरंग चौहान, बाबू तंवर व कुम्हारों के बास के युवक शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now