एनीमिया शिविरों में 865 किशोरियों एवं 45 महिला अध्यापिकाओं का रक्त-परीक्षण तथा 215 पोषण के लिए आहार-किट वितरित,
भारत विकास परिषद ने एनीमिया मुक्ति के लिए लगाए शिक्षण संस्थानों में शिविर





लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं द्वारा ‘एनीमिया मुक्त राजस्थान’ के तहत एवं परिषद द्वारा प्रदेश भर में मनाए जा रहे ‘शक्ति दिवस’ के उपलक्ष में जागरूकता पहल करते हुए एनीमिया शिविरों का आयोजन अलग-अलग 2 विद्यालयों और 2 महाविद्यालयों किया गया। इन शिविरों में 865 किशोरियों एवं 45 महिला अध्यापिकाओं का रक्त-परीक्षण करवाया गया तथा 215 पोषण के लिए आहार-किट वितरित किए गए। बृजेश महेश्वरी ने बताया कि भारत विकास परिषद के इस आयोजन में सेठ सूरजमल भूतोडिया गर्ल्स राजकीय विद्यालय में 276 किशोरियों की हिमोग्लोबिन जांच की गई। उन्हें 45 पोषण आहार कीट तथा दवाओं का वितरण किया गया। इसमें संयोजक पार्षद लूणकरण शर्मा रहे। आदर्श विद्या मंदिर में 166 किशोरियों की हिमोग्लोबिन जांच हुई तथा उन्हें 40 पोषण आहार किट तथा दवाओं का वितरण किया गया। इसके संयोजक संयोजक हंसराज सोनी थे।राजकीय महिला महाविद्यालय लाडनूं में 106 किशोरियों की हिमोग्लोबिन जांच की गई और उन्हें 55 पोषण आहार किट तथा दवाओं का वितरण किया गया। यहां संयोजक नितेश माथुर थे। आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय लाडनूं में 317 किशोरियों की जांच हुई और उन्हें 75 पोषण आहार किट तथा दवाओं वितरण किया गया। यहां संयोजक रविद्र सिंह राठौड़ थे। इन सभी शिविरों में भारत विकास परिषद् के पुरूषोतम सोनी, महेंद्र बाफना, हंसराज सोनी, बृजेश माहेश्वरी, सुरेश जाजू, कैलाश घोडे़ला, लूणकरण शर्मा, नितेश माथुर, रमेश सिंह राठौड़, राजेंद्र कुमार माथुर, वीरेंद्र भाटी, विजय कुमार चौहान, राधेश्याम सांखला, रवींद्र सिंह राठौड़, प्रकाश सोनी, लक्ष्मण शर्मा, गणेश चौहान, सांवर मल प्रजापत, प्रकाश गिड़िया, ललित सोनी, पदमचंद जैनाग्रवाल, सुशील सोनी आदि और महिलाओं में दिव्या माथुर, अक्षय कंवर, दुर्गा, मंजू भाटी, निशा आडवाणी, कविता माथुर, अंजना शर्मा, संजू सोनी, आशा शर्मा, चंदा घोडेला, निशा नागपुरिया, ज्योत्सना सोनी, उमा सोनी, रेखा सोनी, मृदुला सोनी, ललिता सोनी, सुनीता शर्मा, अंशु जाजू, प्रज्ञा राजपुरोहित आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।







