शिक्षकों की विभिन्न लम्बित मांगों को लेकर दिया मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन, किया शिक्षक हितों के लिए आंदोलन का आगाज़ राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की ओर से सौंपा गया ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षकों की विभिन्न लम्बित मांगों को लेकर दिया मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन, किया शिक्षक हितों के लिए आंदोलन का आगाज़

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की ओर से सौंपा गया ज्ञापन

लाडनूं (kalamkala.in) राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेशव्यापी आह्वान पर गुरुवार 7 अगस्त को लाडनूं उपखंड कार्यालय में तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में शिक्षकों से जुड़े प्रमुख मुद्दों का वर्णन करते हुए उनके समाधान की मांग की गई। इन मांगों में सभी संवर्गों के स्थानांतरण शीघ्र खोले जाएं, लंबित पदोन्नतियों की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए, वर्षों से चली आ रही वेतन विसंगतियों का निवारण किया जाए, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से पूर्णतः मुक्त किया जाए आदि शामिल हैं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा ने कहा कि यह केवल एक ज्ञापन नहीं, बल्कि शिक्षक हितों की लड़ाई का आगाज़ है। मंत्री प्रवीण शर्मा ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

ज्ञापन देने वालों में ये सब रहे शामिल

इस ज्ञापन कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संभाग महिला मंत्री मंजू चौहान, सभाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, ब्लॉक महिला मंत्री पूनम वर्मा, ब्लॉक महिला उपाध्यक्ष मुकेश कंवर, भूतोडिया स्कूल के प्रधानाचार्य जयनारायण रेगर, पीएम श्री केसर देवी स्कूल के प्रधानाचार्य विजय सिंह चौहान, जौहरी स्कूल के प्रधानाचार्य रामावतार मेहरड़ा, नरेंद्र प्रसाद स्वामी, नारायण सिंह राठौड़, रविंद्र सिंह राठौड़, विकास शर्मा, रघुवीर शर्मा, वीरेंद्र जांगिड़, कमल किशोर जांगिड़, मन्नालाल टाक, राम सिंह भाटी, राम सिंह रेगर, तुलसीराम रेगर, बीरबल रेगर, योगेंद्र भारद्वाज, निलेश पारीक, संजय कुमार भैभैरो, प्रकाश गुर्जर, तारेश शर्मा, प्रवीण गोठवाल रविंद्र सिंह राठौड़, विजय राज वर्मा, भंवर दास स्वामी, श्रीभगवान शर्मा, अनिल गुर्जर, नंदकिशोर शर्मा, जयपाल शर्मा, रामस्वरूप सहित सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

शहर चुनें

Follow Us Now