सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की जबरदस्ती की तो ईंट से ईंट बजा देंगे- विधायक मुकेश भाकर, डीडवाना में कलेक्ट्रेट के समक्ष लोगों ने दिया विशाल धरना, किया प्रदर्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की जबरदस्ती की तो ईंट से ईंट बजा देंगे- विधायक मुकेश भाकर,

डीडवाना में कलेक्ट्रेट के समक्ष लोगों ने दिया विशाल धरना, किया प्रदर्शन

लाडनूं (kalamkala.in)। विधायक मुकेश भाकर के नेतृत्व में डीडवाना में जिला कलेक्ट्रेट पर मुख्य द्वार के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। यह धरना-प्रदर्शन राज्य सरकार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में किया गया। मुकेश भाकर ने धरनार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर जनता पर थोपे जा रहे हैं और यह जनविरोधी कदम है। हम अपने क्षेत्र में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। अगर सरकार ने जबरदस्ती की तो ईंट से ईंट बजा देंगे। भाकर ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना आम व्यक्ति को ठगने की योजना है, गांवों में स्मार्ट मीटर नही लगने दिए जायेंगे। अगर सरकार लगाती है और स्थिति बिगड़ती है तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की पर्ची सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ स्मार्ट मीटर के नाम पर बहुत बड़ा धोखा किया है। विधायक मुकेश भाकर ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्मार्ट मीटर योजना लेकर आई है। उसको लेकर आम जनता में आक्रोश है। स्मार्ट मीटर के नाम पर जो ठगी हो रही है, वो 14000 करोड़ रुपए की योजना है, जिसकी जरूरत्त अभी राजस्थान में नहीं है।समय पर इनके पास कोयला नहीं है, बिजली की सप्लाई कर नहीं पा रहे हैं। किसानों को वीसीआर के नाम पर लूट रहे है। जो फ्री योजना थी, वह बंद कर दी। इतना जो पैसा है वह आमजन के कल्याण में जन कल्याणकारी योजनाओं में लगाना चाहिए था। प्रदेश की भाजपा सरकार बिजली के नाम पर किसानों की वीसीआर भरने का काम कर रही है। कांग्रेस राज में जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थी, उनको बंद करने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार को चाहिए कि किसान, गरीब, वंचित तबके के लिए योजनाएं चलायें, ताकि उनको फायदा मिल सके। विधायक भाकर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की भाजपा सरकार एयरपोर्ट, बिजली विभाग सहित सभी विभागों को प्राइवेट कंपनियों के हाथों में देखकर प्रदेश की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा कर रही है।

पुलिस व प्रदर्शन कारियों में हुई नोंक-झोंक

स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ बुधवार को बड़ी संख्या में डीडवाना में लोग इकट्ठे हुए। सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नागरिकों ने मिलकर ऑनलाइन मीटर की समस्याओं को लेकर डीडवाना में कलेक्टर डा. महेन्द्र खड़गावत को ज्ञापन सौंप कर जनहित के इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जिला कलक्टर को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर कुछ देर के लिए विधायक मुकेश भाकर ग्रामीणों के साथ मुख्य द्वार के बाहर ही बैठ गए। इसके बाद उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी मौके पर पहुंचे, लेकिन लाडनूं विधायक मुकेश भाकर एवं ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन नहीं सौंपा। जिला कलक्टर को बाहर बुलाने मांग करने और उनके बाहर न आने पर विधायक समर्थकों ने जिला कलक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी करते हुए जिला कलक्टर कार्यालय में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन व विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगो में नोंक-झोंक भी हुई। इस दौरान उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, डिप्टी धरम पूनिया, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने समझाईश का प्रयास करके वातार्लाप की।बाद में एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर के पास अंदर जाकर स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर से होने वाले नुकसानों को बताया गया। इस दौरान ललासरी सरपंच प्रतिनिधि भगवानाराम पावड़िया, शुभम रेवाड़, छात्र नेता राजेंद्र थ्योरी, मावा सरपंच प्रतिनिधि आरिफ, हरलाल बरवड़ सहित अनेक लोग मौजूद थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

शहर चुनें

Follow Us Now