निम्बी जोधां, जसवंतगढ़ व डाबड़ी में निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता का पूजन किया, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां, जसवंतगढ़ व डाबड़ी में निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता का पूजन किया, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

लाडनूं (kalamkala.in)। देश भर में चल रहे आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान आए 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोज्य कार्यक्रमों के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा, भारत माता पूजन आदि विभिन्न आयोजन अलग-अलग क्षेत्रों में किए जा रहे हैं। इसी के तहत निम्बी जोधां में बुधवार को तिरंगा यात्रा एवं भारत माता पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को यहां कोयल चौराहे से यह तिरंगा यात्रा प्रारम्भ हुई और बाजार व बस स्टैंड होते हुए सियाराम बाबा मन्दिर व तालाब पर पहुंची, जहां भारत माता पूजन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने भारत माता का पूजन किया और आरती उतारी। इससे पूर्व यहां शहीद स्मारक पर पहुंच कर शहीद को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ठाकुर करणीसिंह, तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक जगदीश पारीक एवं जिला मंत्री नीतेश माथुर ने सभी उपस्थित जनों को संबोधित किया। मंडल संयोजक अर्जुन सिंह ने अंत में इस सफल तिंरगा यात्रा के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान हुडास सरपंच कालुसिंह, यात्रा के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष जगदीश पारीक, विधानसभा संयोजक व जिला मंत्री नितेश माथुर, यात्रा के संयोजक अर्जुन सिंह एवं उनकी पूरी टीम, एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी, सुशील शर्मा दाधीच लाडनूं, मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पंवार, अशोक पारीक सिकराली, गणपत लाल पारीक हुडास, श्रीराम खीचड़, रामनारायण सारण, मूलचंद शर्मा एवं नींबी जोधा मंडल के पूर्व मंडल पदाधिकारी गण तथा मंडल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं आमजन की उपस्थिति रही।

जसवंतगढ़ में भी निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा के कसूम्बी मंडल के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा जसवंतगढ़ में आयोजित की गई। यहां तिरंगा यात्रा का आयोजन सेठ तापड़िया संस्कृत विद्यालय जसवंतगढ़ से शुरु किया गया। फिर आम गुवाड़, गांधी चौक होते हुए यात्रा निकाली गई। इसी प्रकार डाबड़ी गांव में शहीद स्मारक तक भी तिरंगा यात्रा आयोजित कर वहां शहीद के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह, तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक जगदीश प्रसाद पारीक, विधानसभा संयोजक नितेश माथुर, एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी, सरपंच छपारा मूल सिंह, जसवंतगढ़ संयोजक संपत लाल शर्मा, कसूम्बी मंडल संयोजक रजनीश शर्मा, सहसंयोजक पन्नालाल गुर्जर, पूर्व जिला कार्यालय मंत्री अंजनी कुमार सारस्वत, संग्राम सिंह डाबड़ी एवं अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे आम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now