मंगलपुरा में छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, दिया देशभक्ति का संदेश
लाडनूं (kalamkala.in)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलपुरा गांव में छात्रों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने और समुदाय में एकता और सौहार्द को भी प्रोत्साहित करने के लिए इस तिरंगा रैली का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलपुरा के छात्रों द्वारा पूरी सक्रियता दिखाते हुए भारत माता के जयकारों से मंगलपुरा गांव की गलियों को गूंजा दिया। इस अभियान के तहत आयोजित तिरंगा रैली में छात्रों और स्थानीय लोगों द्वारा तिरंगा लेकर चलते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।देशभक्ति के विभिन्न नारे रैली के दौरान लगाए गए, जिनसे लोगों में जोश और उत्साह भर गया। साथ ही इसमें लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ भी ली गई, जिसमे गांव को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प लिया गया।







