मेहंदी की रस्म हुई, मोहर्रम की तैयारी तेज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाले जाने वाले मोहर्रम के जुलूस के तहत शनिवार की शाम मेहंदी की रस्म अदा की गई। इकबाल खोखर ने बताया कि यह मेहंदी इमामे हुसैन की याद में निकाली जाती है। उनकी शहादत की याद में शनिवार को मेहंदी की रस्म के दौरान मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा  ताजिये पर पूरी अकीदत एवं मन्नत के साथ मेहंदी की रस्म पूरी की गई। मान्यता है कि जिस व्यक्ति द्वारा मेंहदी बोली जाती है, वह शुद्ध घी से दिये जलाकर तथा अपने सिर पर रखकर ताजियों तक जाते है। जहां मेहंदी चढ़ाने की रस्म अदा की जाती है। इस दौरान चूरमे, शरबत आदि पर फातिहा लगाकर तबर्रुक बांटी जाती हैं।
मेहंदी के जुलूस के आगे-आगे मुस्लिम समाज के युवा एवं बच्चे ढोल एवं ताशों पर मातमी धुन बजाते हुए चल रहे थे। जुलूस के दौरान समाज के कई महिला, पुरूष उपस्थित थे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आग ने उजाड़ दिया विधवा का आसियाना, दताऊ स्थित ढाणी में आग ने सर्वस्व जलाकर राख किया, आनंद परिवार सेवा समिति सहायता के लिए आई आगे, पीड़ित परिवार का मकान फिर से बनाने की सामग्री और राशन सामग्री की तत्काल व्यवस्था करवाई

शहर चुनें

Follow Us Now