28 अगस्त को होगा जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह की पूर्व तैयारी हेतु बैठक का आयोजन
मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। जाट समाज सेवा समिति, मूंडवा की कार्यकारिणी की बैठक संत श्री दूदाराम जी के मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा के प्रचार प्रसार एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित विविध मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद चौधरी ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी मूंडवा में शिक्षा, खेलकूद आदि क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं सहित सरकारी सेवा में नवचयनित युवाओं के उत्साहवर्धन हेतु 28 अगस्त (रविवार) को सुबह 11 बजे जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत प्रतिभावान विद्यार्थी 24 अगस्त तक अपना आवेदन मूंडवा के वीर तेजा बेयरिंग हाऊस, मानव रोग जाँच केंद्र, लक्ष्मी गारमेंट्स या गजानन्द वस्त्र भंडार में जमा करवा सकते हैं। प्रतिभा सम्मान समारोह के तत्काल बाद ही जाट समाज सेवा समिति की कार्यकारिणी के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष रामकुमार भोजावत, सचिव वीरेंद्र सेवर, नन्दकिशोर चौधरी, हनुमान मुंडेल, भूपेश बाजिया, ओमप्रकाश डिडेल, धीरज मुंडेल आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकार के ‘सम्पर्क पोर्टल’ का औचित्य समाप्त करने पर तुले हैं विभागीय अधिकारी, लोगों में पनप रहा है गहरा असंतोष, ये न शिकायत पढ़ते हैं और न कोई काम उस पर करते-करवाते हैं, फिर भी लिख देते हैं कि ‘फलां समस्या का निस्तारण कर दिया गया है’ लाडनूं के सुरेश खींची ने की जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंता को निलम्बित करने की मांग

लाडनूं से उज्जैन, ओंकारेश्वर सहित विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा करेंगे लाडनूं के 40 तीर्थयात्री, लाडनूं के कमल चौक से सुमित्रा आर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया तीर्थयात्रा के लिए कमल चौक से बस को रवाना

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now