लाडनूं में समारोह पूर्वक मनाया गया उपखंड स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह, उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया 57 प्रतिभाओं का सम्मान,
पत्रकारिता क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए अबू बकर बल्खी को किया गया सम्मानित


लाडनूं (kalamkala.in)। यहां डा. गुहराय स्टेडियम में उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में विधायक मुकेश भाकर ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर विधायक के साथ तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, थानाधिकारी महीराम बिश्नोई, नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां लाडवाण, रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रह्लाद राय आदि ने ध्वज सलामी दी। इन सभी अतिथियों ने विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा की गई परेड का अवलोकन किया। इस अवसर पर तहसीलदार अनिरुद्ध पांडेय ने अपने सम्बोधन में आजादी को कायम रखने की आवश्यकता पर जोर दिया और युवाओं से अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया।समारोह को विधायक मुकेश भाकर व पालिकाध्यक्ष रावत खां ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गायन, लोकनृत्य आदि रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और माहौल देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को शॉल व मोमेंटो भेंट कर भारत विकास परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही सभी अतिथियों का सम्मान भी भाविप ने किया। उपखंड प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यालयों एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली कुल 57 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। यहां पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एवं निष्पक्ष पत्रकारिता करने के लिए अबू बकर बल्खी को उपखंड प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी विक्की नागपाल, सीआई महीराम बिश्नोई, पालिकाध्यक्ष रावत खान, सीबीईओ प्रह्लाद राय, पार्षद सुमित्रा आर्य, हनुमान मल जांगिड़, सुशील पीपलवा, सुशील दाधीच, डा. वीरेंद्र भाटी मंगल, ललित सोनी, लक्ष्मीपत सोनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जीवण बगड़िया ने किया।







