लाडनूं के पुरस्कृत शिक्षक शिवशंकर बोहरा लेंगे राष्ट्रीय शिक्षा नीति सम्बन्धी पांच दिवसीय कार्यशाला में भाग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के पुरस्कृत शिक्षक शिवशंकर बोहरा लेंगे राष्ट्रीय शिक्षा नीति सम्बन्धी पांच दिवसीय कार्यशाला में भाग

लाडनूं (kalamkala.in)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप मूल्यांकन एवं प्रश्न निर्माण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यशाला में स्थानीय पीएम श्री केसर देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में कार्यरत पुरस्कृत शिक्षक शिवशंकर बोहरा भाग लेंगे। बोर्ड के दर्शन शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यशाला में माध्यमिक स्तर के लिए समग्र प्रगति कार्ड और समस्त बोर्ड की समानता के तहत ‘प्रश्न पत्र टेंपलेट्स का मानकीकरण’ कार्यशाला के लिए पूरे प्रदेश भर के 150 शिक्षक और प्रोफेसर्स भाग लेंगे। गौरतलब है कि बोहरा इससे पूर्व एससीईआरटी (SCERT) उदयपुर द्वारा आयोजित मॉडल निर्माण शिक्षक और प्रशिक्षण एस.आर.जी. कार्यशाला में भी भाग लेते हैं। इस उपलब्धि पर सभी शिक्षक संघों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now