लाडनूं की प्रथम मुस्लिम महिला चिकित्सक डॉ. यास्मीन की लैड़ी पीएचसी में प्रथम नियुक्ति पर हर्ष छाया,
शाही इमाम व शहर काज़ी मो. अली व अन्य समाज बंधुओं ने किया डा. यास्मीन का सम्मान
अबू बकर बल्खी, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं
क्षेत्र में तेली रोड की निवासी यहां की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. यास्मीन सोलंकी पुत्री अब्दुल सलाम सोलंकी (अध्यापक बादेड़) को लाडनूं तहसील के लैड़ी स्थित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में उनकी प्रथम नियुक्ति होने पर समस्त क्षेत्रवासियों में गहरा हर्ष व्याप्त है। डॉ. यास्मीन के पीएचसी लैड़ी में चिकात्सा अधिकारी प्रभारी के रूप में प्रथम नियुक्ति और उनके ज्वाइन करने पर लाडनूं की शाही ईदगाह के इमाम एवं चीफ शहरकाजी सैय्यद मोहम्मद अली तथा मौलाना मोहम्मद शकील ने डॉ. यास्मीन सोलंकी को और उनके परिवार जनों को साफ़ा व मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शहर काजी सैयद मो. अली ने डॉ. यास्मीन की सफलता पर खुशी का इज़हार करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे मुस्लिम समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और चिकित्सा क्षेत्र में कामयाबी के लिए दुआएं भी मांगी। इस अवसर पर पत्रकार अबूबकर बल्खी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि डॉ. यास्मीन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होंगी। गौरतलब रहे कि डॉ. यास्मीन को लाडनूं मुस्लिम समाज की पहली महिला चिकित्सक बनने का गौरव प्राप्त है। कार्यक्रम में सैयद मोहम्मद मकसूद, सैयद अब्दुल गनी, मोहम्मद अयूब, मास्टर अब्दुल सलाम सोलंकी, खालिद सोलंकी, मास्टर जलालुद्दीन, मोहम्मद जाकिर कोहिनूर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।





