युवा किसी भी क्षेत्र में हों, अपने कर्म को राष्ट्र के प्रति समर्पित कर के कार्य करें- प्रदीप भंडारी, लाडनूं में अखिल भारतीयय तेरापंथ युवक परिषद का दो दिवसीय युवा सम्मेलन सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
युवा किसी भी क्षेत्र में हों, अपने कर्म को राष्ट्र के प्रति समर्पित कर के कार्य करें- प्रदीप भंडारी,
लाडनूं में अखिल भारतीयय तेरापंथ युवक परिषद का दो दिवसीय युवा सम्मेलन सम्पन्न
लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के दो दिवसीय युवा सम्मेलन का आयोजन यहां जैन विश्व भारती स्थित इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर में किया गया। यह राजस्थान, थली प्रदेश, पंजाब व हरियाणा क्षेत्रीय सम्मेलन योगक्षेम युवाओं का रखा गया। सम्मेलन के दौरान शासनश्री मुनिश्री विजय कुमार एवं तपस्वी मुनिश्री जयकुमार के सान्निध्य में आयोजित इस युवा सम्मेलन में रविवार को मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सम्बोधित किया और कहा कि देश के विकास में जहां अन्य सभी क्षेत्रों में सतत कार्य की आवश्यकता है, वहीं अध्यात्म का योगदान भी विकास में अपना महत्व रखता है। विज्ञान और अध्यात्म का साथ-साथ चलना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सन् 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल करने के लिए युवा वर्ग का बहुत बड़ा योगदान रहेगा। हर युवा को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार राष्ट्र के लिए काम करने की भावना रखनी होगी। उन्होंने पिछले 11 सालों में देश की प्रगति का आकलन करते हुए बताया कि आज हर क्षेत्र में भारत विश्व के अग्रणी देशों की श्रेणी में शामिल हुआ है। हम दुनिया का मार्गदर्शन करने में सक्षम हो सकते हैं। उन्होंने भारत के युवा से ‘नामुमकिन’ शब्द को हटाने का आह्वान करते हुए कहा कि लगातार परिश्रम पूर्वक काम करने पर सफलता अवश्य प्राप्त होती है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विभिन्न युवाओं द्वारा प्रस्तुत जिज्ञासाओं व सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम में तपस्वी मुनिश्री जयकुमार ने राष्ट्र निर्माण के सूत्र बताने के साथ ही व्यक्ति के लिए अपनी सफलता प्राप्त करने के सूत्र भी सभी उपस्थित युवाओं को बताए। मुनिश्री विजयकुमार ने भी अध्यात्म का महत्व समझाया और युवाओं को आत्मबल सेआगे बढने के लिए प्रेरित किया।

आचार्य महाप्रज्ञ स्मृति सिक्के का विमोचन

युवा सम्मेलन में तेरापंथ धर्मसंघ के दशम अधिशास्ता, प्रेक्षा प्रणेता,  युगदृष्टा आचार्य महाप्रज्ञ के 105वें जन्मोत्सव पर भारत सरकार द्वारा जारी 100 रुपयों के चांदी के सिक्के का लोकार्पण भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने किया। इस अवसर पर अन्य अतिथिगण अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष रमेश द्वागा, उपाध्यक्ष पवन मांडोत, मंत्री अमित नाहटा व जैन विश्व भारती के परिसर संयोजक धरमचंद लूंकड़ साथ में उपस्थित रहे। विभिन्न दूरदराज के स्थानों से आए तेयुप के पदाधिकारी व सदस्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के बैनर का लोकार्पण

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्, लाडनूं द्वारा 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले श्मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइवश् के बैनर का अनावरण मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने किया, जिनके साथ तेरापंथ युवक परिषद् लाडनूं की पूरी टीम मौजूद रहीं। इस अवसर पर जैन विश्व भारती के पूर्व अध्यक्ष व परिसर संयोजक धरमचंद लूंकड, अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा, उपाध्यक्ष पवन मांडोत, महामंत्री अमित नाहटा, प्रभारी पीयूष लूणिया व एमबीडीडी प्रभारी विजेंद्र छाजेड़ भी अनावरण के समय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now