हर घर झंडा अभियान की सफलता के लिए भाजपा की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समिति का गठन करके जिम्मेदारी सौंपी
लाडनूं। भाजपा शहर मण्ड़ल की बैठक रविवार को यहां गढ परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष मुरलीधर सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष सोनी ने कहा कि देश आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाने के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर झंडा लगाने के सम्बंध में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता से इस अभियान में सहयोग करना चाहिए।
हर घर झंडा अभियान के लिए समिति गठित
इस बैठक में हर घर झंडा अभियान को सफल बनाने के लिए मण्ड़ल स्तर पर एक सामिति का गठन किया गया, जिसमें संयोजक लूणकरण शर्मा तथा सह संयोजक के रूप में चेतन भोजक, रेणु कोचर, मदनगोपाल नवहाल, ओमसिंह जेतमाल व गंगाराम रैगर को नियुक्त किया गया।
दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित
इसके बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि स्व. राजकुमार पांड्या, भाजपा कार्यकर्ता रामसिंह रैगर के पिताजी स्व. पूनमचंद रैगर एवं पूर्व पार्षद दीपक चोरडिया की माताजी स्व. लक्ष्मीदेवी चोरडिया को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में विधानसभा संयोजक उमेश पीपावत, जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुनीता वर्मा, भाजपा मण्ड़ल महामंत्री राजेश शर्मा, ओम सिंह मोहिल, उपाध्यक्ष सुरेश पारीक, प्रेमसुख जांगिड़, मुरली मनोहर जांगिड़, गंगाराम रैगर, बाबूलाल प्रजापत, दिलीप टाक, बच्छराज नागपुरिया, मंजू रैगर, गोपाल जांगिड़, रूबल बडजात्या आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now