लम्पी रोग से ग्रस्त गायों के लिए बनाए आयुर्वेदिक लड्डू, सेनिटाईजेशन व दवा लगाने का काम भी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां केे युवा कार्यकर्ताओं ने उठाया बीड़ा

 

लाडनूं। kalamkala.in क्षेत्र में गौवंश में तेजी से फैल रहे जानलेवा लम्पी रोग को ध्यान में रखते हुए जहां सरकार की ओर से पशुपालन विभाग सक्रिय है, वहीं समाजसेवी लोग अपनी तरफ से इस रोगसे मुकाबले के लिए सक्रिय हैं। लाडनूं के निम्बी रोड स्थित बाबा रामदेव गौशाला में गौवंश में फैल रहे लंपी स्किन रोग को लेकर कार्यकर्ताआंें ने सनेटाईजेशन किया और गायों को दवाई लगाई। वहीं निम्बी जोधां में सेवा भारती व कामधेनु सेना द्वारा गायों को लम्पी रोग से बचाने के लिए आयुवेर्दिक दवायुक्त लड्डू बनाए जा रहे हैं, जिन्हें सभी गायों को खिलाया जाएगा। कार्यकर्ता भागीरथ सारड़ा के अनुसार निम्बी अस्पताल के पास

कार्यकर्ताआंें द्वारा बनाए जा रहे आयुर्वेदिक लड्डू गायांे के लिए बहुत लाभकारी हैं। इसमें गांव के युवा बंधु भरपूर सहयोग कर रहे हैं। इस कार्य में भागीरथ सारड़ा, श्रवण पारीक, विकास बुरडक , गिरधारी पारीक, जुगल किशोर पारीक, शंकर पारीक, प्रदीप पारीक आदि युवक जुटे हुए हैं। इस काम के लिए उन्हें अभी तक गांव से एक लाख से भी ज्यादा का सहयोग मिल चुका है।

लम्पी पीड़ित गायों के लिए अलग से व्यवस्था की

उन्होंने बताया कि लंपी से पीड़ित गायों की एक नोहरे में अलग व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था कोयल चौराहा के पास हेमंत जी राठी का नोहरा में की गई है। यहां वेटरनरी डॉक्टर द्वारा गायों का नियमित उपचार किया जायगा। सााि ही गायों के यहां खाने-पीने के लिए चारा-पानी आदि समस्त व्यवस्था समुचित रूप से की गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जिस मौहल्ले में भी लंपी से पीड़ित गाये मिले, उन्हें यहां तक पहुंचाने में मदद अवश्य करें,

ताकि यहां उनकी उचित देखभाल हो सके।  अरविंद पारीक व कामधेनु सेना की पूरी टीम व सेवा भारती से कैलास सोनी व उनकी पूरी टीम की द्वारा गोवंश के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है।[the_ad id=”1853″][the_ad id=”771″]

 

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकार के ‘सम्पर्क पोर्टल’ का औचित्य समाप्त करने पर तुले हैं विभागीय अधिकारी, लोगों में पनप रहा है गहरा असंतोष, ये न शिकायत पढ़ते हैं और न कोई काम उस पर करते-करवाते हैं, फिर भी लिख देते हैं कि ‘फलां समस्या का निस्तारण कर दिया गया है’ लाडनूं के सुरेश खींची ने की जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंता को निलम्बित करने की मांग

लाडनूं से उज्जैन, ओंकारेश्वर सहित विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा करेंगे लाडनूं के 40 तीर्थयात्री, लाडनूं के कमल चौक से सुमित्रा आर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया तीर्थयात्रा के लिए कमल चौक से बस को रवाना

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now