भरनावां के पास ट्रेलर व कार की जबरदस्त भिड़ंत में कार चालक की मौत, ट्रेलर पलटा, कार बुरी तरह से पिचकी, कार के अंदर फंसे ड्राइवर का शव बमुश्किल निकाला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरनावां के पास ट्रेलर व कार की जबरदस्त भिड़ंत में कार चालक की मौत, ट्रेलर पलटा, कार बुरी तरह से पिचकी, कार के अंदर फंसे ड्राइवर का शव बमुश्किल निकाला

 

लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर ग्राम भरनावां के पास एक ट्रेलर और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत में ट्रेलर पलट गया और कार चकनाचूर हो गई। हादसे मे कार सवार हरियाणा निवासी एक जने की मौके पर ही मौत हो गई, उसके शव को बमुश्किल कार से निकाला जा सका। यह कार हुडास गांव की ओर से आ रही थी और ट्रेलर सामने से नागौर की तरफ जा रहा था। भरनावां के पास अचानक दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का पूरा भाग एकदम से पिचक गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ड्राइवर का शव भी कार में फंस गया। इधर टक्कर के बाद ट्रेलर भी सड़क से उतरकर खेत में जाकर पलट गया। कार का ड्राइवर बलजीत जाट कार में ही फंस गया और वहीं पर उसकी मौत हो गई। मौके पर आई पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद ड्राइवर के शव को कार से बाहर निकाला। मृतक बलजीत जाट हरियाणा का रहने वाला था और वह पंजाब में होटल-संचालन का व्यवसाय करता था। पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। मृतक का पोस्टमॉर्टम उनकी मौजूदगी में किया जाएगा। इस हादसे की सूचना मिलने पर लाडनूं से पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, थानाधिकारी रामेश्वर लाल और डीओ ड्यूटी प्रभारी गोपाल राम पुलिस टीम के साथ मौके पर ही पहुंच गए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now