लाडनूं के भारतीय स्टेट बैंक को तत्काल खाली करने के निर्देश, अन्यथा पूरा परिसर किया जाएगा जब्त, वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा का है अभाव और आवासीय परिसर में चलाई जा रही है बैंकिंग गतिविधियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के भारतीय स्टेट बैंक को तत्काल खाली करने के निर्देश, अन्यथा पूरा परिसर किया जाएगा जब्त,

वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा का है अभाव और आवासीय परिसर में चलाई जा रही है बैंकिंग गतिविधियां

लाडनूं (kalamkala.in)। बिना किसी पार्किंग की व्यवस्था किए और आवासीय उद्देश्य की भूमि पर बैंक द्वारा वाणिज्यिक गतिविधियां संचालित करके नियमों का उल्लंघन किए जाने को नगर पालिका प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए भारतीय स्टेट बैंक को नोटिस देकर परिसर खाली करके बैंक कारोबार को कहीं अन्यत्र शिफ्ट करने का निर्देश देते हुए अन्यथा बैंक को जब्त करने की चेतावनी दी है। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक को जारी नोटिस क्रमांक- न.पा.ला/2025-26/1750, दिनांक- 26/08/2025 में बताया गया है क स्थानीय पालिका क्षेत्र राहुगेट के पास पूर्व में निर्मित दुकानों के प्रथम मंजिल पर निर्मित भवन में भारतीय स्टेट बैंक शाखा संचालित की जा रही है। संचालित बैंक द्वारा किसी भी प्रकार की कोई पार्किंग व्यवस्था नहीं किये जाने से बैंक के खाताधारकों द्वारा बैंक के समीप एरिया के पास अपना वाहन खड़ा करने से आवागमन बाधित हो रहा है। नगरपालिका लाडनूं मास्टर प्लान 2031 में उक्त भूमि आवासीय आरक्षित है। आवासीय भूमि पर बैंक संचालित करना नियम विरूद्ध है। अतः नोटिस प्राप्ति के तुरन्त पश्चात उक्त बैंक अन्यत्र स्थापित कर इस कार्यालय को अवगत करावें अन्यथा अवैध रूप से संचालित भवन को राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के 194 की उपधारा 10ज के तहत सीज की कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जावेगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पिकअप की केबिन पर सवारियां बैठा कर तेज गति, लापरवाही और लहराते हुए गलत दिशा में वाहन चलाने वाला गिरफ्तार और वाहन जब्त, पुलिस ने गश्त के दौरान निम्बी तिराहे पर निम्बी की तरफ जाते लोगों की जान जोखिम में डाल रहे वाहन को पकड़ा

मोहर्रम पर की जाएगी ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने और गलत पोस्ट करने वालों पर कसी जाएगी नकेल, एसपी ने मोहर्रम ताजिया और अन्य त्योंहारों के मद्देनजर रखी सीएलजी व शांति समिति सदस्यों की बैठक

बढ़ती उम्र में पूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है योग के आसन, प्राणायाम, यौगिक क्रियाएं एवं अनुकूल आहार- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में विश्व योग दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास के लिए उमड़े लोग

शहर चुनें

Follow Us Now